मंडावा विधानसभा क्षेत्र राजस्थान में खास हैं। यहां से सरदार हरलाल ङ्क्षसह, रामनारायण चौधरी व डॉ. चंद्रभान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा यहां केवल एक बार ही खाता खोल पाई। नरेन्द्र खींचड़ पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद वे सांसद बन गए। मंडावा में उप चुनाव हुए, लेकिन भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
Bjp Meeting In chudela
झुंझुनूं. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कांग्रेस को तीन प्रदेशाध्यक्ष देने वाले मंडावा विधानसभा क्षेत्र के चुडैला गांव में होगी। यहां जेजेटी विवि के सभागार में 12 व 13 नवम्बर को बैठक होगी। सभी पदाधिकारियों के रुकने की व्यवस्था भी यहीं की गई है। बैठक में राजस्थान के सभी सांसद, विधायकों सहित करीब पांच सौ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री श्रवण ङ्क्षसह बगड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सांसद नरेन्द्र कुमार, जिला प्रभारी गोवर्धन वर्मा, विधायक सुभाष पूनिया, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया व अन्य ने पहले राणीसती मंदिर में व्यवस्था देखी। इसके बाद चुड़ेला के निकट जेजेटी विवि में व्यवस्था देखी गई। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि झुंझुनूं में बडा हॉल या सभागार नहीं मिलने के कारण चुड़ैला का चयन किया गया है। वहीं कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि झुंझुनूं में भी डोम तैयार किया जा सकता था।
खास है मंडावा विधानसभा क्षेत्र
मंडावा विधानसभा क्षेत्र राजस्थान में खास हैं। यहां से सरदार हरलाल ङ्क्षसह, रामनारायण चौधरी व डॉ. चंद्रभान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा यहां केवल एक बार ही खाता खोल पाई। नरेन्द्र खींचड़ पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद वे सांसद बन गए। मंडावा में उप चुनाव हुए, लेकिन भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
बैठक के मायने
शेखावाटी में कुल 21 विधानसभा सीट है। इनमें से भाजपा के पास मात्र तीन सीट हैं। माना जाता है शेखावाटी में जिस पार्टी को एकतरफा बहुमत मिलता है, अमूमन राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनती है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी शेखावाटी के राजगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसलिए भाजपा चाहती है कि शेखावाटी में वह मजबूत बने। इसलिए झुंझुनूं जिले में बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
शेखावाटी में पार्टी की स्थिति
सीकर जिला
कुल सीट 8
कांग्रेस 7
निर्दलीय 1
भाजपा 0
झुंझुनूं जिला
कुल सीट 7
कांग्रेस 6
भाजपा 1
(बसपा के विलय के बाद)
चूरू जिला
कुल सीट 6
कांग्रेस 3
भाजपा 2
रिक्त 1
(सरदारशहर विधायक के निधन के कारण एक सीट रिक्त है)