झुंझुनू

झुंझुनूूं नगर परिषद आयुक्त व पार्षद एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर एसीबी की टीम ने झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड 8 के पार्षद मनोज कुमावत को नगर परिषद के आयुक्त विनयपाल के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
less than 1 minute read
jhunjhunu
bribe news in jhunjhunu

झुंझुनूं. जयपुर एसीबी की टीम ने झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड 8 के पार्षद मनोज कुमावत को नगर परिषद के आयुक्त विनयपाल के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। टीम नगर परिषद में पार्षद मनोज कुमावत व आयुक्त विनयपाल से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। एसीबी ने विनयपाल के पिलानी निवास पर भी जांच के लिए टीम को भेजा है। वहीं पार्षद मनोज कुमावत के घर पर भी जांच की गई। एसीबी की टीम दोनो से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। मामला किसी जमीन के पट्टे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।


झुंझुनूं में फिर खिला कमल, नरेंद्र कुमार तीन लाख से ज्यादा मतों से जीते
झुंझुनंू. झुंझुनूं लोकसभा सीट पर फिर से कमल खिल गया है। इस सीट पर भाजपा के नरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार को तीन लाख दो हजार 530 मतों से पराजित किया।

Updated on:
24 May 2019 01:23 pm
Published on:
24 May 2019 01:14 pm