झुंझुनू

प्रदेश में चुनावों से पहले तीसरा खुलकर आया तीसरा मोर्चा, कांग्रेस-भाजपा पर लगाया ये आरोप

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 21, 2018
rajasthan assembly election
rajasthan assembly election

झुंझुनू।

प्रदेश में चुनावी हवा चल रही है। ऐसे में तीसरे मोर्चे भी कांग्रेस भाजपा पर जमकर निशाने बाजियां कर रहे हैं। हाल ही में बसपा के प्रदेश प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक ने कहा है कि राजस्थान में अपने सत्ताकाल के दौरान भाजपा एवं कांग्रेस ने गरीब-किसानों का शोषण किया है, जिसके कारण प्रदेश का समुचित विकास बाधित हुआ है। बसपा ही एकमात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो गरीब, किसान, कामगार, शोषित एवं सभी वर्गो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

कस्बे के पचेरीकलां रोड़ स्थित बसपा कार्यालय प्रांगण में रविवार को कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को बसपा के प्रदेश प्रभारी अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी ने सूरजगढ़ विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी कर्मवीर यादव के समर्थन में एक पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव जीतने के गुर बताते हुए कहा कि संगठित होकर संघर्ष करने से कामयाबी मिलती है।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जनता कांग्रेस-भाजपा के शासन से ऊब चुके है। विकल्प के तौर पर बसपा पर आमजन की नजर है, हमें इस पर खरा उतरना है। इससे पूर्व धर्मवीर अशोक और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को झुंझुनूं लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र नारनौलिया, जिलाध्यक्ष शुभकरण शावा, जिला महासचिव रामानंद देवरोड, दारासिंह कलवा, सहीराम मेघवाल, उमराव सिंह, रविदत्त, सत्यवान, कमांडेंट हरीसिंह, विकास चौधरी, भगवान सिंह, पूर्ण पंवार, कर्मवीर यादव सहित अन्य वक्ताओं ने सबोधित किया। कार्यक्रम में सूरजगढ़ विधानसभा के बसपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Updated on:
21 Oct 2018 06:58 pm
Published on:
21 Oct 2018 06:25 pm