झुंझुनू

मंडावा में चली गोलियां, मची भगदड़!

मंडावा. कस्बे में चौखाणी डबल हवेली के सामने से गुजरने वाली सडक़ पर शुक्रवार को अस्थाई बाजार लगाया गया। इस बाजार में सडक़ पर काफी लोगों का लगा जमावड़ा के बीच अचानक फायरिंग हुई और लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन यह सब रीयल न होकर दक्षिण भारत की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ। वीरान रहने वाली इस सडक़ पर बाजार का रूप देकर भीड़ के बीच फायर करने दृश्य फिल्माया गया।
less than 1 minute read
mandwa news
मंडावा में चली गोलियां, मची भगदड़!

मंडावा में चली गोलियां, मची भगदड़!
मंडावा. कस्बे में चौखाणी डबल हवेली के सामने से गुजरने वाली सडक़ पर शुक्रवार को अस्थाई बाजार लगाया गया। इस बाजार में सडक़ पर काफी लोगों का लगा जमावड़ा के बीच अचानक फायरिंग हुई और लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन यह सब रीयल न होकर दक्षिण भारत की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ। वीरान रहने वाली इस सडक़ पर बाजार का रूप देकर भीड़ के बीच फायर करने दृश्य फिल्माया गया। फायर करने वाले को पकडऩे के लिए चार पांच युवक बंदूक लेकर उनके पीछे दौडऩे के दृश्य भी फिल्माए गए। इस फिल्म में साऊथ के जाने माने अभिनेता गोपीचंद का रोल भी है। वहीं फिल्म अभिनेत्री जरीन खान पर भी कई दृश्य फिल्माए गए।
सैनी समाज की बैठक आज
मंडावा. कस्बे के हनुमान मंदिर में शनिवार दोपहर एक बजे सैनी समाज की बैठक होगी। संस्था के विजेन्द्र सैनी ने बताया कि बैठक में संस्थाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मारोठीया की अध्यक्षता में समाज विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी।
राज्य बीमा और प्रान नंबर सही होने का दें प्रमाण पत्र
झुंझुनूं. माह फरवरी देय मार्च 2019 के वेतन बिलों में राज्य बीमा कटौती नंबरों का मिलान राज्य बीमा पॉलिसी से एवं प्रान नंबरों का मिलान प्रान किट से करने के बाद ही अंकित करना होगा।

Published on:
16 Feb 2019 01:13 pm