झुंझुनू

Rajasthan News: पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Rajendra Singh Gudha: राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा समेत 12 नामजद लोगों के खिलाफ खान लीजधारक, उसके बेटे व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने व तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 7:47 AM IST
Rajendra Singh Gudha

Jhunjhunu News: झुंझुनूं। राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा समेत 12 नामजद लोगों के खिलाफ शहर में समस तालाब के पास कान्हा पहाड़ में खान लीजधारक, उसके बेटे व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने व तोड़फोड़ करने के आरोप में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। घटना छह दिसम्बर की है।

कोतवाली थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि श्यामसिंह कटेवा ने शनिवार को उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा, इब्राहिम, इम्तियाज तगाला, खादिम तगाला, असलम मिर्जा, अकरम चेजारा, युनूस मास्टर, डॉ. जावेद, आजम राठौड़, आमीन मास्टर, सोनू बुहाना, इकबाल जाजोदिया व 500-1000 अन्य पर मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में हर महीने बंधी मांगने, नहीं देने पर खान बंद कराने, दीवार व कांटेदार तारबंदी को तोड़ने, रुपए लूटने, डीजल के ड्रम को फैला कर आग लगाने, पथराव करने व मशीनों में मिट्टी डालने का आरोप लगाया है।

Updated on:
15 Dec 2024, 7:47 AM IST
Published on: