
झुंझुनूं. विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई। मुख्य अतिथि जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जेपी बुनकर थे। अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मन्नाराम मीणा थे। अति विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल, महिला एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला, समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक पवन पूनियां, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद आबूसरिया, कोच राजेंद्र पाल सिंह, पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी गुलजारीलाल जानू, समाजसेवी विजय गोपाल, हरचंद सिंह महला व राजेश शर्मा थे। शुक्रवार को हुए 50 मीटर दौड़ में सुफियान अलसीसर प्रथम, मोहम्मद अयान अलसीसर द्वितीय, शाहरुख खान झुंझुनूं तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर एकल गायन, समूह गायन, पोस्टर, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता, नोट की पहचान, चम्मच दौड़, म्यूजिक चेयर आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। शनिवार को सुबह १०.३० बजे नेहरू पार्क से शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय स्कूल तक रैली निकाली जाएगी। बाद में शेष प्रतियोगिताओं के पश्चात पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। संचालन दिनेश कुलहरी ने किया। प्रधानाचार्य मनीराम मंडीवाल ने आभार जताया। निर्णायक कार्यक्रम अधिकारी रोहिताश भडिय़ा, श्रीचंद चाहर, रामेश्वरलाल, राकेश कुलहरी थे। इस अवसर पर सत्यवीर झाझडिय़ा, रणवीर सिंह, दिनेश पूनियां, जिला समन्वयक धीरज कुमार आदि मौजूद थे।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से
झुंझुनूं. नेहरू युवा केंद्र व नेहरू युवा मंडल संस्थान दुर्जनपुरा(आबूसर का बास) की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से शुरू होगी। अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक तरूण जोशी होंगे। दिवसीय प्रतियोगिता में वॉलीवाल, कबड्डी, दौड़, सितौलिया आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
इधर, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
झुंझुनूं. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी, मदरसा के एक लाख 20 हजार 8 90 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दयानन्द सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के तहत आने वाले 38 प्रकार की बीमारियों से चिन्हित बच्चों का सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज करवाया जाता है।