झुंझुनू

कुल के छींटों के साथ नरहड़ उर्स का समापन

जायरीनों ने बाबा के दर पर मत्था टेककर मन्नतें मांगी। बाबा के मखमली चादर पेश कर अमनों-चैन की दुआ की।
less than 1 minute read
jhunjhunu
chirawa news

चिड़ावा.नरहड़ स्थित सूफी संत हजरत शकरबार शाह की दरगाह के 750वें तीन दिवसीय सालाना उर्स का समापन गुरुवार को हुआ। उर्स के अंतिम दिन धरसूवाले बाबा की फातेहा व कुल के छींटों की रस्म की गई। इससे पहले सुबह से ही जायरीन दरगाह पहुंचने लगे। जायरीनों ने बाबा के दर पर मत्था टेककर मन्नतें मांगी। बाबा के मखमली चादर पेश कर अमनों-चैन की दुआ की। उर्स समापन के साथ ही जायरीन वापस लौटने लगे। उर्स में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, यूपी सहित अन्य जगहों से हजारों की संख्या में जायरीन दरगाह पहुंचे। पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला के पुलिस जवानों ने व्यवस्था में सहयोग दिया। वक्फ बोर्ड, हिस्सेदारों व पंचायत प्रशासन ने उर्स समापन पर प्रशासन का आभार जताया। इससे पहले रात को फनकारों ने कलाम पेश किए। इस मौके पर हाजी अजीज खान पठान, वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधि मोहसिन गौड़, रतनलाल टेलर, सिराज अली, अब्दुल वाजिद जाफरी, उस्मान पठान मालीगांव, सफीक पीरजी, सिराज अली, सुभाष स्वामी, रामसिंह बगरानिया आदि मौजूद थे।

Updated on:
05 Apr 2019 12:54 pm
Published on:
05 Apr 2019 12:54 pm