झुंझुनू

सीएम का भतीजा व डिप्टी सीएम का बेटा बनकर CI को धमकी, SP तक के उड़े होश; फिर ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर

Jhunjhunu News: पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कभी डिप्टी सीएम का बेटा तो कभी सीएम का भतीजा बताकर पुलिस अधिकारी को धमका रहा था।
2 min read
• •
Apr 04, 2025
police jeep
पुलिस जीप (फोटो: पत्रिका)

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कभी उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का बेटा तो कभी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भतीजा बताकर पुलिस अधिकारी को धमका रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

आरोप है कि युवक ने चिड़ावा के सीआई से लेकर एसपी तक को कॉल किया। चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस कंट्रोल रूम भी युवक के झांसे में आ गया। ऐसे में पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि, पुलिस ने शातिर की चालाकी का पर्दाफाश करते हुए उसे दबोच लिया।

पुलिस कंट्रोल रूम से भी आया फोन

सीआई आशाराम गुर्जर ने बताया कि बुधवार रात को एक जने ने उन्हें बार-बार फोन करके अनर्गल बातें की। इसके बाद कंट्रोल रूम से भी उनके पास फोन आया कि उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के यहां से आपके पास फोन आ रहा है, आप फोन नहीं उठा रहे हो।

एक ही दिन में 12 से अधिक बार किया फोन

बाद में फिर से उस व्यक्ति का फोन आया और उसने निलंबित कराने और लाइन हाजिर करने की धमकी दी। कभी कहा मैं मुख्यमंत्री का बेटा बोल रहा हूं, कभी कहा मैं उनका भतीजा बोल रहा हूं। आरोपी ने एक ही दिन में उन्हें 12 से अधिक बार फोन किया।

इस पर जांच की गई और आरोपी को रात को ही शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल सारस्वत निवासी पुरानी बस्ती चिड़ावा के रूप में हुई है। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस पहुंची तो खुली आरोपी की पोल

पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह शराब के नशे में था। उसने पुलिस से घर आने का कारण पूछा और कहा कि वह डिप्टी सीएम के बेटे आशु सिंह का दोस्त है। हालांकि, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उसका मोबाइल जब्त किया।

एसपी को भी किया था कॉल

आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर सामने आया कि उसने एसपी को भी कॉल किया था। हालांकि एसपी ने युवक को कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Updated on:
04 Apr 2025 07:09 am
Published on:
04 Apr 2025 07:07 am
Also Read
View All
‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी

7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

आजमगढ़ हत्याकांड के बाद अचानक चर्चा में आए राजस्थान के रहने वाले ये IPS अफसर, हर जगह हो रही तारीफ