29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

मण्ड्रेला के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है, जबकि परिजनों ने उपचार, दवाइयों और CCTV फुटेज की जांच की मांग की है।
2 min read
Google source verification
death in mandrella nasha mukti kendra

Ai Generated Image

मण्ड्रेला. राजगढ़ सड़क स्थित नेहरा नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती भिवानी निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार सांई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रोहित को नशा मुक्ति और उपचार के लिए 4 सितंबर को केंद्र में भर्ती कराया गया था। 27 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे परिजनों को उसकी हालत गंभीर होने की सूचना मिली। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार को फोन आया तो मण्ड्रेला पहुंचे परिजन

मृतक के भाई रविवर्त सांई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 27 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे परिवार को रोहित की हालत गंभीर होने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद परिजन मण्ड्रेला पहुंचे। वहां उन्हें रोहित की मौत की जानकारी मिली और उन्होंने शव की पहचान की। इसके बाद भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका कहना है कि परिवार को रोहित की मौत की वास्तविक वजह की जानकारी नहीं है, इसलिए मामले में चिकित्सकीय जांच के जरिए स्थिति साफ करने की जरूरत है।

उपचार से जुड़े रिकॉर्ड और CCTV जांच में शामिल करने की मांग

रविवर्त सांई ने शिकायत में रोहित के उपचार से जुड़ी पूरी जानकारी की जांच कराने की मांग की है। उसने केंद्र में रोहित को दी गई दवाइयों, मेडिकल रिकॉर्ड और उसकी निगरानी से जुड़े दस्तावेजों को भी जांच का हिस्सा बनाने को कहा है। इसके साथ ही केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने की मांग की गई है। भाई ने पोस्टमार्टम और अन्य चिकित्सकीय जांच के आधार पर रोहित की मौत की वजह स्पष्ट करने की मांग पुलिस से की है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मर्ग दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सोमवार को रोहित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और अन्य चिकित्सकीय जांच से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और मौत के कारण को लेकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संचालक ने बताया- बाथरूम में बेहोश मिला था युवक

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सत्यवीर नेहरा ने बताया कि रविवार दोपहर रोहित नहाने के लिए बाथरूम गया था। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर स्टाफ ने जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में मिला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और सीएचसी मण्ड्रेला ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संचालक के अनुसार रोहित की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग