झुंझुनू

45 बीघा जमीन पर थी भाभी की नजर, इसलिए देवर को मरवाना चाहती थी

अपने ही सगे देवर चेतराम गुर्जर की हत्या का पांच बार षड़यंत्र रचने की आरोपी दूधवा निवासी उसकी भाभी सरोज गुर्जर व उसके सहयोगी खटाना की ढाणी निवासी संजय उर्फ संजू को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2023, 9:15 PM IST
Conspiracy hatched 5 times to kill brother-in-law in jhunjhunu

खेतड़ी। अपने ही सगे देवर चेतराम गुर्जर की हत्या का पांच बार षड़यंत्र रचने की आरोपी दूधवा निवासी उसकी भाभी सरोज गुर्जर व उसके सहयोगी खटाना की ढाणी निवासी संजय उर्फ संजू को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। मेहाड़ा थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में परिवादी चेतराम के भाई मुकेश व संदीप को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

खेतड़ी के दूधवा गांव निवासी पीड़ित चेतराम इन दिनों चोट का उपचार करवा रहा है। खेतों में मजदूरी करने वाले चेतराम की हत्या का पांच बार उसकी भाभी व भाई ने षड़यंत्र रचा, लेकिन हर बार वह बच गया। पुलिस ने बताया चेतराम व मुकेश कुमार दो भाई हैं। मुकेश कुमार का विवाह वर्ष 2009 में मोरोडी (हरियाणा ) निवासी सरोज देवी के साथ हुआ। सरोज देवी आठवीं पास है तथा गृहिणी है।

मुकेश के पिता का 8 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। छोटा भाई चेतराम अविवाहित है वह अपनी मां के साथ रहता है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाईयों के पास शामिल की करीब 45 बीघा खेती की जमीन है। भाई भाभी ने पुलिस को बताया कि अगर चेतराम की शादी हो जाती तो उसकी जमीन के दो हिस्से करने पड़ते। इसीलिए उन्होंने ऐसा प्रयास किया।

Published on: