झुंझुनू

युवक ने दिनदहाड़े राह चलती महिला पर फेंका तेजाब, बाजार में मच गई अफरा-तफरी

कस्बे में सोमवार सुबह मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक पर एक वृद्धा पर हुए ज्वलनशील पदार्थ के अटैक से इ्रलाके में सनसनी फैल गई।
2 min read
criminal attack acid on woman face in jhunjhunu
युवक ने दिनदहाड़े राह चलती महिला पर फेंका तेजाब, बाजार में मच गई अफरा तफरी

मलसीसर.

कस्बे में सोमवार सुबह मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक पर एक वृद्धा पर हुए ज्वलनशील पदार्थ के अटैक से इ्रलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव हमीर खां का बास निवासी रूखसाना बानो (55) घर का सामान खदीदने के लिए मलसीसर आई हुई थी। इसी दौरान गांधी चौक पर लगे एटीएम के सामने पड़ी कुर्सी पर आराम करने लगी तभी एक टैम्पों सामने आया व उसमें बैठे व्यक्ति ने अचानक ज्वलनशील पदार्थ उस पर डाल भाग गया। ज्वलनशील पदार्थ से शरीर में जलन होने के कारण वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी व पास ही पानी की नल से अपने पर पानी छिडकऩे लगी। हालांकि ज्वलनशील पदार्थ कम असरकारक होने के कारण गंभीर हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद पीडित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


बाजार में लगे सीसीटीवी खंगाले
सोमवार सुबह घटना के बाद मलसीसर थानाधिकारी ने मौका मुआयना करने के बाद बाजार की दुकानों पर लगे सीसीटीवी में घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य जुटाने का प्रयास भी किया। हालांकि सुबह की घटना के बाद शाम तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इधर परिजनों द्वारा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया गया है।

Read More :

महिला की मौत
बगड़. कायस्थपुरा की एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि कायस्थपुरा निवासी मुकेश सैनी ने रिपोर्ट दी है कि उसकी मां विमला देवी व ***** माया रविवार दोपहर को बगड़ से कपड़े खरीदने के लिए मार्केट आ रही थी। जाटावास के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विमला देवी को गंभीर अवस्था में झुंझुनू रैफर किया गया।

Read More :

Published on:
05 Jun 2018 11:07 am