झुंझुनू

तेजी से आगे बढ़ रहा भयंकर तूफान बिपरजॉय, अगले 3 घंटों के लिए इन जिलों में YELLOW ALERT जारी

Rajasthan Weather Update: अरब सागर में उठा तूफान 'बिपरजॉय' 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान में भी तूफान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Jun 15, 2023

Rajasthan Weather Update: अरब सागर में उठा तूफान 'बिपरजॉय' 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान में मौसम विभाग ने 3 घंटे के लिए (12 से 3 बजे तक) 4 जिलों में Yellow अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर झुंझुनूं, चूरू जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई है।

सुरक्षित स्थान की शरण लें
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3 घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में बारिश, तूफान और मेघगर्जना के समय सुरक्षित स्थान की शरण लें और जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकले। कमजोर संरचनाएं, हल्की व ढीली बंधी वस्तुओं को आंशिक नुकसान हो सकता हैं। मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें : मौसम अपडेट: 150 kmph की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय', IMD ने जारी किया RED ALERT


प्रदेश में 3-4 दिन तक होगी बरसात
तूफान बिपरजॉय राजस्थान में तबाही मचा सकता है। सौराष्ट्र-कच्छ और आसपास के पाकिस्तानी इलाकों से टकराने के बाद ये कुछ कमजोर होकर अगले 48 घंटे में राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। तूफान की तीव्रता को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, नागौर और पाली अगले 3 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों अति भारी बारिश होने के आसार हैं।

Also Read
View All