झुंझुनू

झुंझुनूं में दुर्गा पूजा महोत्सव पर उमड़ी श्रद्धा

झुुंझुनूं. घट स्थापना के साथ ही झुंझुनूं जिले में नवरात्रा महोत्सव शुरू हो गया। झुंझुनूं सहित खेतडी, चिड़ावा, पिलानी, उदयपुरवाटी, सूरजगढ़ आदि कस्बों में दुर्गा पाण्डाल सजाए गए हैं। रात्रि को डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हो रहे हैं।
2 min read
Durga Puja Festival in Jhunjhunu
Durga Puja Festival in Jhunjhunu

झुुंझुनूं. घट स्थापना के साथ ही झुंझुनूं जिले में नवरात्रा महोत्सव शुरू हो गया। झुंझुनूं सहित खेतडी, चिड़ावा, पिलानी, उदयपुरवाटी, सूरजगढ़ आदि कस्बों में दुर्गा पाण्डाल सजाए गए हैं। रात्रि को डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हो रहे हैं।

खेतड़ी. घट स्थापना के साथ बुधवार को नवरात्र महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। कस्बे में आधा दर्जन से अधिक स्थानो में दुर्गा पाण्डाल सजा कर दुर्गा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। पोलो ग्राउण्ड में मां शेरावाली यूथ सोसायटी के तत्वावधान में सजाए गए दुर्गा पाण्डाल में मुख्य यजमान गोकुलचन्द सैनी ने पूजा सम्पन्न करवाई।

इसी प्रकार मुख्य बाजार में दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में पाण्डाल में मुख्य यजमान पवन सोनी व अरुण सोनी ने, भाईचारा यूथ सोसायटी बाड़ीवाला मोहल्ला के तत्वावधान में आयोजित पाण्डाल में मुख्य यजमान अशोक कुमार शर्मा ने, टोड़ी मोहल्ला स्थित मां अम्बे यूथ सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित पाण्डाल में मुख्य यजमान रोताश बबेरवाल ने पूजा सम्पन्न करवाई। हरदेव कालोनी नानूवाली बावड़ी में दुर्गा पूजा नवरात्र महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित पूजा का शुभारम्भ रमेश सैनी ने करवाया। इस अवसर पर 101 महिलाओ ने कलशयात्रा निकाली।

मलसीसर.उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाटोदा के खातियों की ढाणी में ग्रामजन के सहयोग से निर्मित मां दूर्गा मन्दिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान गिरधारीलाल खीचड़ थे। अध्यक्षता सरंपच मनोज महला ने की। विशिष्ठ अतिथि चन्द्रपाल पाटोदा, राजेश पहाडसर तथा रामनिवास थे। पण्डित ओमप्रकाश शर्मा के सानिध्य में पूजा अर्चना के साथ मां दूर्गा मूर्ति की स्थापना की गई। इस मौके पर हरलाल खीचड, उम्मेद बुरडक, सहीराम, भागीरथ, मुकेश, सुमित्रा देवी, सीता देवी, शांति देवी आदि मौजूद थे।

पिलानी. कस्बे में घरों तथा विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पाण्डालों में बुधवार को घट स्थापना की गई। कहीं कलश यात्रा से तो कहीं पूजा अर्चना के साथ नौ दिवसीय पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मण्डेलिया हॉस्टल के पास में निखिल पारीक के नेतृत्व में थानाधिकारी मदन लाल कड़वासरा ने महोत्सव का शुभारंभ किया। कस्बे के सीताराम उद्यान में मित्र मण्डल की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ राजवीर जांगिड़ बनगोठड़ी एवं सुनिल देवसरिया ने किया। संतोषी माता मन्दिर के पास में अरूण भोमिया एवं ओमप्रकाश दिनोदिया ने शुभारंभ किया। कस्बे में करीब दो दर्जन स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
सूरजगढ़. कस्बे में घर एवं मंदिरों में विशेष पूजा पाठ एवं अनुष्ठान के कार्यक्रम हुए। रात्रि को आरती के बाद अलग-अलग सांस्कृतिक, भजन एवं बस स्टेण्ड पर डांडिया के कार्यक्रम के आयोजित किए जाएंगे।

पचलंगी. पटेल चौक में सर्व समाज युवा संगठन के बैनर तले होने वाले नो दिवसीय धार्मिक अनुष्टान बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, निशा कंवर, विनोद जोशी, लालचन्द बड़सरा, खाण्डल विप्र समाज प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद माटोलिया, अर्चना शर्मा, मातेश्वरी नवयुक मंडल अध्यक्ष रोहिताश सैनी आदि मौजूद थे।इस मौके पर माता की झांकी सजाई गई तथा दुर्गा शप्तशति के पाठ हुए। इसी प्रकार मणकसास के खौह स्थित मालखेत पर्वत पर शरदीय नवरात्र के अवसर पर मनसा माता मंदिर में नौ दिन तक चलने वाले मेले का आयोजन बुधवार को घट स्थापना के साथ हुआ।

Updated on:
11 Oct 2018 01:07 pm
Published on:
11 Oct 2018 01:07 pm