झुंझुनू

मतगणना शुरू

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
less than 1 minute read
election reslut news in jhunjhunu
election reslut news in jhunjhunu


झुंझुनूं. विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। जिला मुख्यालय पर सेठ मोतीलाल कॉलेज में मतगणना चल रही है। सेठ मोतीलाल कॉलेज के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मतगणना सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुई। डाक मत पत्रों व इवीएम के मतों की गणना अलग-अलग शुरू हुई। सभी के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शुरुआती रूझान सुबह नौ बजे से पहले मिलने शुरू हो जाएंगे। परिणाम ग्यारह बजे बाद से आने शुरू हो जाएंगे। इससे पूर्व सोमवार को प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को प्रत्याशियों व एक्सपर्ट ने गणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। जिले में हुए मतदान के अनुसार सबसे पहले खेतड़ी, मंडावा व पिलानी का परिणाम आने की संभावना है। जबकि सबसे बाद में नवलगढ़ व सूरजगढ़ का परिणाम आ सकता है।
तीन जगह लगाई बड़ी स्क्रीन
चुनाव परिणामों की पल-पल की जानकारी देने के लिए शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर डिस्पले स्क्रीन लगाए गए हैं। इनमें गांधी चौक पार्क, रोडवेज बस स्टेण्ड व मंडावा मोड शामिल हंै।