
उदयपुरवाटी.
कोट गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा मौके पर जाकर निर्माण कार्य रूकवाने के बावजूद सरकारी भूमि पर मकान का निर्माण कर लिया। जानकारी के कोट गांव की कालीघाटी में सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति अतिक्रमण करके ताबूत का मकान बना रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय निवासी शिवपाल सैनी ने तहसीलदार को दी। सूचना पर तहसीलदार औंकारमल ने गिरदावर जगतसिंह, पटवारी हरिराम मौके पहुंचे और सरकारी जमीन पर किया जा रहा निर्माण कार्य बंद कर दिया। गिरदावरी पटवारी के निर्माण कार्य बंद करवाकर वापस आने के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू कर शाम तक ताबूत का मकान बनाकर खड़ा कर लिया। इससे पूर्व भी तहसीलदार मौके पर जाकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को पाबंद कर चुके थे। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के पाबंद करने के बावजूद सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके एक दिन में ताबूत का मकान खड़ा कर लिया।
Read More :
व्यापारी को गोली मार किया घायल
नारनौल. शहर के नई मंडी से अपना प्रतिष्ठान बढ़ाकर घर जा रहे एक व्यापारी के अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश व्यापारी से पैसों का भरा बैग लेकर भाग गए। वहीं मौके पर पहुंचे अन्य व्यापारियों ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां व्यापारी को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मोहल्ला खडखड़़ी निवासी राजेंद्र पुल्यानी (55) नई मंडी में कपड़े के थोक की दुकान की हुई है। शनिवार रात को करीब सवा आठ बजे वह अपनी दुकान को बढ़ाकर अपने घर मोहल्ला खडखड़़ी आ रहा था। उसने दुकान के करीब 75 हजार रुपये एक बैग में डाल रखे थे। रास्ते में अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको रोक लिया तथा पैसे का बैग मांगने लगे।