झुंझुनू

कुमार सानू से मिलने के लिए 1200 किमी साइकिल चलाकर राजस्थान से मुंबई पहुंचा राकेश

राजस्थान के राकेश साइकिल से करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय करके कुमार सानू से मिलने मुंबई पहुंच गए। राकेश बालोदिया झुंझुनूं के रहने वाले हैं।
less than 1 minute read
• •
Aug 11, 2023
patrika_news__1.jpg

झुंझुनूं। राजस्थान के राकेश साइकिल से करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय करके कुमार सानू से मिलने मुंबई पहुंच गए। राकेश बालोदिया झुंझुनूं के रहने वाले हैं। राकेश ने जुलाई में झुंझुनूं से अपनी साइकिल से यात्रा शुरू की। उनकी मुलाकात कुमार सानू से उनके घर पर हुई। राकेश खुद एक सिंगर हैं, वह गिटार भी बजाते हैं।

राकेश बचपन से ही कुमार सानू को अपना आदर्श मानते हैं और उनसे पर्सनली मिलने का सपना उन्होंने काफी समय से संजोया था। राकेश ने बताया कि उन्होंने कई बार कुमार सानू से मिलने की कोशिश की, लेकिन किसी न किसी वजह से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि, इस बार उन्होंने तय किया कि वह साइकिल से मुंबई जाएंगे, फिर कुमार सानू से मिलेंगे।

उन्होंने जुलाई में झुंझुनूं से अपनी यात्रा शुरू की और 4 अगस्त को मुंबई पहुंचे। निकलने से पहले राकेश ने अपने सफर की एक रील बनाई थी जो वायरल हो गई। वह रील कुमार सानू की टीम तक पहुंची। इसके बाद कुमार सानू की टीम राकेश के लगातार संपर्क में रही। मुंबई पहुंचते ही कुमार सानू ने उन्हें अपने घर बुलाया और मुलाकात की।

Published on:
11 Aug 2023 01:20 pm
Also Read
View All
7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

आजमगढ़ हत्याकांड के बाद अचानक चर्चा में आए राजस्थान के रहने वाले ये IPS अफसर, हर जगह हो रही तारीफ

Jhunjhunu: अध्यक्ष की कुर्सी BJP के पास, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय महेश का कब्जा, जानें बुहाना में कैसे पलटी बाजी

झुंझुनूं जिले के 19 निकायों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को बड़ा झटका, निर्दलीय ने भी मारी बाजी