झुंझुनू

नहर के लिए सभी को प्रयास करना होगा-ओला

झुझार सिंह संस्थान के वार्षिकोत्सव मनाया
less than 1 minute read
everyone-will-have-to-try-for-the-canal-ola
नहर के लिए सभी को प्रयास करना होगा-ओला

झुंझुनूं. वीरवर झुझारसिंह संस्थान की ओर से संस्थान का वार्षिक समारोह शुक्रवार को झुझारसिंह पार्क में मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक बृजेंद्र ओला थे। उन्होंने कहा नहर जिले की जरूरत है। इसके लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करने होंगे।
अध्यक्षता सभापति सुदेश अहलावत ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राजेंद्र भांबू, डॉ. हनुमानप्रसाद, डॉ. सुनील गर्सा व शिवकरण जानू थे। अतिथियों ने कहा कि ऐसी संस्थाओं को सामाजिक समरसता के आधार पर चलाना अच्छा उदाहरण है। समाज के सभी वर्गों को इससे जुडऩा चाहिए ताकि भाईचारा बढ़े। संस्था अध्यक्ष बजरंगलाल नेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया। संस्था सचिव भींवाराम चौधरी ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा कहा कि संस्था दलगत राजनीति, धर्म और जाति को छोड़कर सर्वसमाज के लिए काम करती है।
इस मौके पर दो मिनटका मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं टीबा निवासी वीरांगना सुनीता के नाम 11 हजार रुपए का चेक जिला कलक्टर को दिया गया। संचालन सत्यवीर झाझडिय़ा व मूलचंद झाझडिय़ा ने किया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजयहिंद जमालपुरिया ने आभार जताया। इस अवसर पर रामचंद्र नेहरा, हरीशचंद्र चाहर, डीवी शास्त्री, देवपालसिंह, बाबूलाल थालोड़, महेंंद्र नेहरा, कैप्टन मोहनलाल, महेश नेहरा, पीएल शर्मा, सुधाकर शर्मा, भागीरथ महला, निर्मल चौधरी, बलबीर सिंह आदि मौजूद थे।

Published on:
23 Feb 2019 12:58 pm