झुंझुनू

पेड़ से टकराई बाइक : पिता-पुत्र की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सिंगनौर-परसरामपुरा रोड पर शनिवार देर शाम एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2023, 12:49 PM IST
father and son died in road accident in jhunjhunu

गुढ़ागौडज़ी। सिंगनौर-परसरामपुरा रोड पर शनिवार देर शाम एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं पीछे चल रही एक बाइक भी उनकी बाइक से टकरा गई। इस पर सवार लोग भी घायल हो गए।

सिंगनौर निवासी इंद्राज कुमावत, उसका पुत्र विष्णु कुमावत व राजू परसरामपुरा से मजदूरी कर बाइक पर अपने गांव सिंगनौर आ रहे थे कि गोदारा का बास के पास उनकी बाइक पीपल के पेड़ से जा टकराई। उनके पीछे ही एक अन्य बाइक पर दो जने आ रहे थे, उनकी बाइक भी आगे वाली बाइक से टकरा गई। हादसे में सिंगनौर निवासी इंद्राज कुमावत व उसके पुत्र विष्णु कुमावत की मौत हो गई।

जबकि उनके साथ बाइक पर सवार राजू का पैर टूट गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार कोलसिया निवासी मदनलाल व मयंक घायल हो गए। हादसे में घायल राजू को रेफर कर दिया गया। मृतक दोनों पिता-पुत्र के शव गुढ़ागौडज़ी अस्पताल की मोर्चरी रखवाएं गए हैं।

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
हादसे में मृतक सिंगनौर निवासी विष्णु कुमावत के तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

Updated on:
5 Feb 2023, 12:49 PM IST
Published on: