झुंझुनू

शर्मनाक, इतना गिर चुका था पिता कि खुद बनाता सम्बन्ध, दूसरे लाेगाें काे भी बुलाकर देह शोषण करवाता

बेटी से बलात्कार करने वाला पिता इतना गिर चुका था कि वह खुद तो मासूम के साथ सम्बन्ध बनाता ही गांव के दूसरे लोगों को बुलाकर अपने सामने बेटी को उससे सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर करता।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2019, 11:04 AM IST
उफ! ऐसा रिश्तेदार हो तो फिर किस पर किया जाए भरोसा
rape

झुंझुनूं। यहां क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की बेटी से बलात्कार करने वाला पिता इतना गिर चुका था कि वह खुद तो मासूम के साथ सम्बन्ध बनाता ही गांव के दूसरे लोगों को बुलाकर अपने सामने बेटी का देह शोषण करवाता।

फिलहाल पीड़ित मासूम को बाल कल्याण समिति की निगरानी में रखा गया है। मामले में शामिल गांव के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि दूसरे की तलाश में टीम का गठन किया गया है। पीड़िता का पिता घटना सामने आने के बाद से ही पुलिस हिरासत में है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी मां से तलाक के बाद पिता की गंदी हरकतें लगातार बढ़ती गई। शराब के नशे में आए दिन बलात्कार करता। गांव के लोगों को भी घर बुलाकर देह शोषण करवाता। इस दौरान वो स्वयं वहां मौजूद रहता था।

चार बार भागने का प्रयास
पीड़िता ने बताया कि पिता के व दूसरों से रोज बेइज्जत होने पर कई बार आत्महत्या करने का भी मानस बनाया। जिल्लत से बचने के लिए उसने घर से करीब चार बार भागने का प्रयास किया, लेकिन जब-जब वह घर से भागी लोगों ने पकड़कर उसे पिता के सुपुर्द कर दिया।

पकड़ जाने के बाद पिता की हैवानियत और अधिक बढ़ जाती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है, लेकिन उसे तकनीकी ज्ञान है। वह कम्प्यूटर-लेपटॉप आसानी से चला लेता है। इसके अलावा अंग्रेजी सहित कुछ भाषाओं की भी उसे जानकारी है।

ये खबरें भी पढ़ें

Updated on:
9 Jun 2019, 11:04 AM IST
Published on: