झुंझुनू

झुंझुनूं में 60 लाख के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

नगरपालिका कार्यालय में रविवार को करीब 55 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। जिसकी मुख्य अतिथि सांसद संतोष अहलावत थीं।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 11:35 AM IST
Foundation of development work from 60 lakh in chirawa jhunjhunu
झुंझुनूं में 60 लाख के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

चिड़ावा.

नगरपालिका कार्यालय में रविवार को करीब 55 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। जिसकी मुख्य अतिथि सांसद संतोष अहलावत थीं। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया व सरपंच नरेंद्र लमोरिया विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पार्षद सुरेश जलिंद्रा, कै.शंकरलाल महरानिया, संपत देवी, अनिता, भूपेंद्र अरड़ावतिया, महेंद्र कुमावत, मनोज महमिया, संदीप गोदारा, जगदीश प्राण, विकास भालोठिया, मदन डारा, ज्योति नायक, सुरेंद्र सैनी, सज्जन सैनी, सहवृत सदस्य सुभाष शर्मा, एडवोकेट खादिम हुसैन ने अतिथियों का स्वागत किया। ईओ विनयपाल ने विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सांसद अहलावत ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का सही उपयोग होना जरूरी है। इस दौरान अतिथियों ने करीब 6 0 लाख की लागत में बनने वाले शौचालयों अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर पृथ्वीराज शर्मा, डॉ.उमाशंकर जोशी, सत्येंद्र कोशीक, महेश आजाद, पूर्व पार्षद बाबू लाल कागड़ा, प्रमोद शर्मा, मातुराम जुलाहा, राजन सहल, विक्रम शर्मा, रतनलाल महमिया, रमेशचंद्र अग्रवाल, सीताराम बसवाला, मनोहर अरड़ावतिया, अरविंद महमिया, किशोर सोलंकी, जेईएन रमेश चौधरी, कनिष्ठ लेखाकार जगदीश प्रसाद कुमावत, यूडीसी महावीर सैनी, संजय चौधरी, नरेन्द्रसिंह शेखावत, पूनम डारा सहित अन्रू उपस्थित थे। संचालन एडवोकेट लोकेश शर्मा ने किया।

कांग्रेस के सम्मेलन में भाजपा पर प्रहार
चिड़ावा. बाईपास रोड पर संगम होटल में रविवार को पिलानी विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ। जिसको पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जेपी चंदेलिया, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, अवतारसिंह शेखावत, समाजसेवी शीशराम हलवाई, पूर्व उप प्रधान उमरावसिंह डांगी, प्रतापसिंह बुडानिया, द्वारकाप्रसाद शर्मा, नफीस मंडेलिया ने संबोधित किया। सम्मेलन में मेरा बूथ-मेरा गौरव अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से आमजन परेशान हो चुका है। लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी। जनता आगामी चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आगजन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर महेश कटारिया, हरनाथसिंह, राधेश्याम शर्मा, कर्नल पूर्णसिंह झेरली, गुलजी नूनिया, गुलाब लीलगर, ओमप्रकाश ओला, कै.हनुमानसिंह सैनी, महेंद्रसिंह कुल्हार, अनिल रणवां, विक्रांत जाखड़, रोहिताश्व रणवां, महेंद्र नेहरा देवरोड, सुरेंद्र बेनीवाल, रामवतार सैनी, शीशराम स्वामी, बनवारीलाल नूनिया, विद्याधर धनखड़, संजय नूनिया, राजेश फोरमैन, बंटी नौवाल, बाबूलाल नायक सहित प्रत्येक बूथ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Published on: