झुंझुनू

सोते हुए अचानक क्या हुआ कि खुले आंगन में एक साथ चली गई मां-बेटे की जान, कई संदिग्धों से चल रही है पूछताछ

Jhunjhunu News : हमीरी कलां गांव में घर के आंगन में सो रहे मां-बेटे की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

1 minute read
Aug 15, 2024

झुंझुनूं. हमीरी कलां गांव में घर के आंगन में सो रहे मां-बेटे की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने बुधवार को हत्या के शक के चलते झुंझुनूं के हमीरी कलां में संदिग्ध पवन झाझड़िया समेत अन्य लोगों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस इस मामले में पवन समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, जयपुर में इलाज के दौरान देर रात घायल महिला माया देवी ने भी दम तोड़ दिया।

बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद गांव में गमगीन माहौल में दोनों मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब रहे कि सोमवार रात को हमीरी कलां गांव में अपने घर के आंगन में अजय जांगिड़ व उसकी मां माया देवी सो रहे थे। दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां को घायल अवस्था में पहले बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। यहां मंगलवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

पवन ने दी थी देख लेने की धमकी

पवन ने हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भरी रिकॉर्डिंग भेजी थी। अजय को दिनेश की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया है कि गांव के पवन ने उसके भाई अजय जांगिड़ को मौखिक रूप से कई बार देख लेने की धमकी दी थी। इसके अलावा पवन झाझड़िया ने उसके भाई के फोन पर रिकॉर्डिंग भी भेजी थी। जिसमें आरोपी ने उसके भाई के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी।

Also Read
View All

अगली खबर