23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: ‘ये लोग मुझे मार डालेंगे’ मैसेज के 15 मिनट बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर-ससुराल पक्ष भिड़े

शेखावाटी समाचार: झुंझुनूं जिले के धनूरी थाना क्षेत्र के कोलिंडा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Sabina Bano death case-1

आपस में उलझते ससुराल और पीहर पक्ष के लोग व इनसेट में मृतका सबीना बानो। फोटो: पत्रिका

Jhunjhunu News: झुंझुनूं जिले के धनूरी थाना क्षेत्र के कोलिंडा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका 24 वर्षीय सबीना उर्फ सोनू पुत्री सलेमुद्दीन की शादी करीब ढाई वर्ष पहले इकरार खान के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के समय उनकी हैसियत अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और घरेलू सामान दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सबीना को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उसकी हत्या की गई है और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। मृतका का पति इकरार खान भारतीय सेना की 16 ग्रेनेडियर्स यूनिट में कुपवाड़ा में तैनात है। वह हाल ही छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही धनूरी थाना पुलिस, डिप्टी हरि सिंह धायल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मलसीसर के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया।

पुलिस ने स्थिति को संभाला

इस दौरान पीहर और ससुराल पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की घटना भी सामने आई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया।

पिता बोला- मौत से पहले आया था बेटी का मैसेज

मृतका के पिता का कहना है कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की है। बेटी की मौत की सूचना मिलने के 15 मिनट पहले सबीना का मैसेज आया था कि यह लोग मुझे मार डालेंगे। हम अपनी लड़की का शव लेने उसके ससुराल पहुंचे तो वहां लोगों ने हमारे साथ मारपीट की।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग