झुंझुनू

ये शख्स हर रोज बकरियों के साथ करता था ऐसा गंदा काम, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

पुलिस ने क्षेत्र में बढ रही बकरी चोरी की घटनाओ में बकरी चोर गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
2 min read
goat thief caught by police in jhunjhunu
ये शख्स हर रोज बकरियों के साथ करता था ऐसा गंदा काम, देखकर पुलिस भी चौंक गई

खेतड़ी.

पुलिस ने क्षेत्र में बढ रही बकरी चोरी की घटनाओ में बकरी चोर गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। थानाधिकारी हरदयालसिंह ने बताया कि थाने में 27 मई को डहरवाला तन सिहोड़ निवासी भाताराम गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि डाबला निवासी पूरण सिंह व उसके मामा का लडक़ा दीपा व चार-पांच अन्य आए तथा उससे मारपीट कर 35 बकरियां पिकअप में भर कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन कर सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर इस गिरोह के मुखिया डाबला निवासी पूरणसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की आठ बकरियां बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसमें बकरी चोरी की अन्य वारदात खुलने की सम्भावना है। ये थे टीम में शामिल बकरी चोर गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी हरदयाल सिंह, मेहाड़ा चौकी प्रभारी भीमसिंह, महेश कुमार, विजय व पृथ्वीसिंह मीणा शामिल थे।

Read More :


धोखाधड़ी के मामले दर्ज
उदयपुरवाटी. थाने में शनिवार को धोखाधड़ी के तीन अलग अलग मामले दर्ज हुए है। वार्ड पांच कुआ मिश्रावाली निवासी ओनाड़मल सैनी ने रिपोर्ट दी कि उसने नानूवाली बावड़ी खेतड़ी निवासी भगवानाराम, अमित कुमार को ट्रैक्टर दिया था। लेकिन आरोपियों ने न तो ट्रैक्टर की किस्ते जमा करवाई और ना ही ट्रैक्टर वापस लौटाया। दूसरे मामले में वार्ड तीन कुआ छांगुहाला निवासी बनवारीलाल सैनी ने धोलाखेड़ा निवासी प्रमोद कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करके रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी ने साठ माह में रूपए दुगने करके देने की बात कहकर रूपए हड़प लिए। तीसरे मामले में राजीवपुरा मणकसास निवासी श्योपाल सैनी ने राजीवपुरा मणकसास निवासी मनोहरलाल, अर्जुनलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों के खिलाफ भगवानाराम को मुलाराम को साबित करके मूलाराम की संपती हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

Published on:
03 Jun 2018 07:29 pm