झुंझुनू

Good News : मात्र 2 रुपए में मिलेगा टमाटर – मिर्च का पौधा, एक्सपर्ट से जानें जैविक खेती के फायदे

Jhunjhunu News : अपने घर या खेत में जैविक पौषण वाटिका लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर किसानों को उत्तम किस्म के टमाटर, बैंगन व मिर्च की पौध उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए केवीके आबूसर में जैविक पौषण वाटिका लगाई गई है।
less than 1 minute read
• •
Jan 29, 2024
organic_garden_.jpg

Jhunjhunu News : अपने घर या खेत में जैविक पौषण वाटिका लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर किसानों को उत्तम किस्म के टमाटर, बैंगन व मिर्च की पौध उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए केवीके आबूसर में जैविक पौषण वाटिका लगाई गई है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजना के तहत टमाटर, मिर्च व बैंगन की जैविक नर्सरी लगाई गई है। जैविक का अर्थ है कि इसमें किसी प्रकार के रसायन का उपयोग नहीं किया गया है। केवीके के अध्यक्ष एवं मुख्य वैज्ञानिक डॉ. दयानंद ने बताया कि अभी किसानों के लिए रियायत पर दो रुपए में एक पौध उपलब्ध करवाई जा रही है। किसानों के अलावा आमजन भी टमाटर, बैंगन व मिर्च की पौध ले सकते हैं।

एक्सपर्ट से जानें फायदे
केवीके आबूसर के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. रशीद खान ने बताया कि सरकार जैविक खेती को बढावा दे रही है ताकि लोग कम बीमार पड़ें। जैविक पौषण वाटिका से जमीन का सही उपयोग होगा। बिना केमिकल वाली सब्जी घर में ही मिल जाएगी। धन की बचत होगी। घर में महिलाओं के खाली समय का उपयोग होगा। किचन के वेस्ट से जैविक खाद बनाकर इसका पौषण वाटिका में उपयोग किया जा सकेगा। घर में ईको फ्रेंडली माहौल बनेगा। किचन के पानी का उपयोग हो सकेगा।

Published on:
29 Jan 2024 12:03 pm
Also Read
View All
हरियाणा से राजस्थान पहुंच रही सस्ती शराब, पंचायत चुनाव से पहले झुंझुनूं के सीमावर्ती गांवों में क्यों बढ़ा तस्करी का डर?

Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, सरपंच पर जानलेवा हमले का इनामी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा मिला

Rajasthan Panchayat Chunav: झुंझुनूं जिले में 23 जनप्रतिनिधि अयोग्य घोषित, नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

Jhunjhunu News: मतदाताओं के गणित ने बदली पंचायतों की सियासी तस्वीर, जानिए गांवों की सरकार बनाने में किसकी रहेगी अहम भूमिका

Rajasthan Panchayat Election: ‘सरपंच बनी, तो कुंवारों के लिए लुगाई की व्यवस्था करूंगी’, पंचायत चुनाव से पहले चर्चा में अनूठा वादा