झुंझुनू

4th क्लास का स्टूडेंट बिना होमवर्क किए पंहुचा स्कूल, शिक्षिका ने सिर पर मारा डंडा तो निकलने लगा खून, परिजनों ने किया हंगामा

Govt School Teacher Beat 4th Class Student: मामला शांत हो गया। शहर के अब्दुल रहीम ने बताया कि उसका पुत्र अजहर मोहल्ला बटवालान के स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। होमवर्क नहीं करने पर स्कूल की एक शिक्षिका ने डंडे से अजहर के सिर पर मारी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2025, 10:14 AM IST
Feature image

Jhunjhunu News: झुंझुनूं शहर के एक सरकारी स्कूल में होमवर्क पूरा नहीं करने पर छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। शहर के अब्दुल रहीम ने बताया कि उसका पुत्र अजहर मोहल्ला बटवालान के स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। होमवर्क नहीं करने पर स्कूल की एक शिक्षिका ने डंडे से अजहर के सिर पर मारी। इससे उसके सिर पर चोट आ गई और खून निकल गया।

घायल छात्र घर पहुंचा तो मामले की जानकारी मिली। इस पर दोपहर एक बजे विद्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को उपचार के लिए बीडीके अस्पताल लाया गया। थानाधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि मामला सामने पर मौके पर गए थे। परिजन की तरफ से इस मामले में कोई रिपेार्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

Updated on:
30 Jan 2025, 10:14 AM IST
Published on: