झुंझुनू

ऐसा क्या हुआ कि एकल बेटी के माता-पिता को करना पड़ा सम्मानित

झुंझुनूं नागरिक मंच व जिला प्रशासन का आयोजन
2 min read
How did it happen that single daughter parents had to be respected
ऐसा क्या हुआ कि एकल बेटी के माता-पिता को करना पड़ा सम्मानित

झुंझुनू. राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत बुधवार को जिला प्रशासन व झुंझुनू नागरिक मंच की ओर से इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान के तहत एकल बेटी के माता-पिता को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिला कलक्टर रवि जैन ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु हिसारिया ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिले की बेटियों व उनके माता-पिता को सम्मानित किया जाना प्रशंसनीय कदम है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला ने आयोजन की महता बताई। समारोह में 141 एकल बेटियों के माता-पिता का अभिनंदन किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल भेंट किए गए साथ ही दानदाता कमलकांत शर्मा के सौजन्य से 501 रुपए प्रत्येक को नगद पुरस्कार भी दिया गया।
उप निदेशक बाबूलाल रैगर ने आभार व्यक्त किया। संचालन सत्यवीर झाझडिय़ा ने किया। इस अवसर पर उमाशंकर महमिया, प्रमोद आबूसरिया, शिवकरण जानू, विजयगोपाल, राजेश अग्रवाल, मनीराम मण्डीवाल आदि मौजूद थे।

जिला कलक्टर को किया जाएगा सम्मानित
जिले को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रीय सम्मान दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर रवि जैन को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि जिला लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो रहा है।


होंगे विविध आयोजन
महिला एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत गुरुवार को सुबह 10 बजे शहीद कर्नल जेपी जानू राउमावि में ''कानून का पाठ'' विधिक अधिकार कार्यशाला आयोजित होगी।

दानदाता कमलकान्त शर्मा का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर रवि जैन ने दानदाता कमलकान्त शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर नागरिक मंच के संयोजक उमाशंकर महमिया, महामंत्री शिवचरण पुरोहित, कोषाध्यक्ष रामगोपाल महमिया, ख्वाजा आरिफ, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. भावना शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, विनोद सैनी आदि मौजूद थे।

Published on:
24 Jan 2019 12:17 pm