अंतरराष्ट्रीय गजल गायक राजकुमार रिजवी का मुंबई में निधन हो गया। उनके भतीजे रमजान रिजवी ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार थे। वे राजस्थान में झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे के रहने वाले थे।
अंतरराष्ट्रीय गजल गायक राजकुमार रिजवी का रविवार सुबह 6.35 बजे मुंबई में निधन हो गया। उनके भतीजे रमजान रिजवी ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार थे। International Ghazal singer Rajkumar Rizvi राजस्थान में झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे के रहने वाले थे। राजकुमार रिजवी ने 1976 में बनी सुपरहिट फिल्म लैला मजनूं के टाइटल सॉन्ग के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में गानों और गजलों को अपनी आवाज दी थी।
मेहदी हसन के प्रथम शिष्य के रूप में पहचाने जाते थे
गजल गायकी के बादशाह मेहदी हसन के प्रथम शिष्य के रूप में पहचाने जाने वाले राजकुमार रिजवी सात साल पहले अप्रेल 2015 में वे परिवार सहित अंतिम बार झुंझुनूं के मंडावा में आए थे। इस दौरान उनकी बेटी गायिका रूना रिजवी तथा उनके दामाद इंटरनेशनल ड्रम आर्टिस्ट शिवमणी ने रिजवी नाइट को सजाया था।
झुंझुनूं जिले के मंडावा में संगीत प्रेमी कलाकार घराने में हुआ जन्म
इस कार्यक्रम में राजकुमार रिजवी खुद हारमोनियम संभाले हुए थे। इस मौके पर उन्होंने राजस्थान में म्यूजिक एकेडमी खोलने की इच्छा जाहिर की थी और कहा था कि मंडावा आकर उन्हें काफी सुखद अहसास होता है। राजकुमार रिजवी का जन्म झुंझुनूं जिले के मंडावा में एक संगीत प्रेमी कलाकार घराने में हुआ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के सामने गाया, खूब वाहवाही लूटी
संगीत की प्रारम्भिक तालीम उन्होंने अपने पिता उस्ताद नूर मोहम्मद से ली। जिनका ताल्लुक कलावंत घराने से था। कम उम्र में ही राजकुमार पिता के साथ दरबार में गाने लगे। 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री के सामने गाया एवं खूब वाहवाही लूटी।