झुंझुनू

सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी के आरोपी गिरफ्तार

गुढ़ागौड़जी.गुढ़ागौड़जी पुलिस ने सोने चांदी और नगदी की चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। थानाधिकारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि गत 24 तारीख को बड़ागांव निवासी माया देवी पत्नी भागीरथ रैगर ने अज्ञात के खिलाफ घर से सोने चांदी और नगदी चोरी का मामला दर्ज कराया था।
less than 1 minute read
सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी के आरोपी गिरफ्तार
सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी के आरोपी गिरफ्तार


सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी के आरोपी गिरफ्तार
गुढ़ागौड़जी.गुढ़ागौड़जी पुलिस ने सोने चांदी और नगदी की चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। थानाधिकारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि गत 24 तारीख को बड़ागांव निवासी माया देवी पत्नी भागीरथ रैगर ने अज्ञात के खिलाफ घर से सोने चांदी और नगदी चोरी का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में लिखा कि घर में दाद ससुर के निधन पर जागरण का कार्यक्रम था। जागरण वाली रात 23 तारीख को अज्ञात चोर छत पर बने मकान से नगदी , जेवरात करीब सात लाख का सामान चुराकर ले गए। इस सम्बंध में एएसआई धूड़ सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई। सिंह ने जागरण में आये हुए लोगों से पूछताछ की। नाबालिग की भूमिका संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की। जिसके बाद उसे निरुद्ध कर सिंघाना निवासी नवलकिशोर भार्गव पुत्र प्रेम सिंह भार्गव व शेखर रैगर पुत्र रतन लाल को गिरफ्तार कर जेवरात व नगदी बरामद कर ली। एएसआई धूड़सिह ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर चोरी किए गए गहने और नगदी जब्त कर ली।

नाबालिग गया था चौबारे में गहने देख कर मन ललचायारात को जागरण कार्यक्रम के दिन में नाबालिग चौबारे में गया था। जहाँ पर गहने रखे देखे। उसने अपने दोस्तों को इस बात की सूचना दी और जागरण के दौरान वारदात को अंजाम दे दिया। थोड़ी देर बाद माया देवी का पति चौबारे से कंबल लाने गया तो संदूक का ताला टूटा हुआ देखा औऱ गहने गायब मिले। आरोपियों ने मौज मस्ती के लिए घटना को अंजाम दिया। आरोपी नवल ने सिंघाना में कैफे भी कर रखा है।

Updated on:
29 Oct 2023 01:04 pm
Published on:
29 Oct 2023 01:04 pm
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम