झुंझुनू

तिरंगे में लिपटकर पहुंचा झुंझुनूं का लाल विनोद, आज होगा अंतिम संस्कार

झुंझुनू के रहने वाले हवलदार विनोद सिंह शेखावत का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

less than 1 minute read

राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले हवलदार विनोद सिंह शेखावत का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह गृह क्षेत्र सूरजगढ़ पहुंच चुकी है। शहीद विनोद सिंह के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बता दें कि हाल ही में विनोद सिंह मणिपुर में शहीद हो गए थे। उनका ऑन डूयूटी ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। हवलदार विनोद सिंह साल 2004 में सेना में भर्ती थे। वह झुंझुनू के काजड़ा गांव के रहने वाले थे।

मणिपुर में तैनात थे विनोद सिंह

जानकारी के मुताबिक, हवलदार विनोद सिंह के दो बेटी और एक बेटा है। उनके पांच भाई और एक बहन थी। वे मणिपुर में म्यांमार बॉर्डर पर तैनात थे, जिनकी बेटल कैजुअल्टी हो गई। आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हवलदार विनोद सिंह शेखावत की शहादत की खबर के बाद गांव में माहौल गमगीन है।

Published on:
26 Nov 2024 12:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर