14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhunjhunu Crime: झुंझुनूं की एक पुरानी हवेली में महिला का खून से लथपथ शव मिला, इलाके में फैली दहशत

Jhunjhunu Crime : झुंझुनूं उदयपुरवाटी उपखंड के गुड़ा गांव की एक पुरानी हवेली में एक वृद्ध महिला का शव घर के चौक में खून से सना मिला। घटना से गांव और आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई।

2 min read
Google source verification
Jhunjhunu Crime Guda village old mansion woman blood-soaked body found spreading panic

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Jhunjhunu Crime : झुंझुनूं उदयपुरवाटी उपखंड के गुड़ा गांव में सोमवार को वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। गांव की पुरानी हवेली में अकेली रह रही सीता देवी अग्रवाल का शव घर के चौक में खून से सना मिला। घटना से गांव और आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस व परिजन के अनुसार सीता देवी अग्रवाल हवेली में अकेली रहती थीं। सोमवार सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं आईं तो पड़ोसियों को शंका हुई। जांच करने पर हवेली के चौक में उनका शव एक कंबल पर कपड़े से ढका हुआ मिला, जबकि आस-पास खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर पड़ोस में रहने वाली महिला घबरा गई और उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी चंवरा चौकी और गुढ़ा थाने को दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए गुढ़ा गौड़ाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया

सूचना पर गुढ़ा थाना अधिकारी सुरेश कुमार रोलन, चंवरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवलगढ़ वृत्ताधिकारी महावीर सिंह, उदयपुरवाटी थाना अधिकारी रामपाल मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह और झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुढ़ा गौड़ाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सीता देवी के कोई संतान नहीं थी। उनके पति सीताराम अग्रवाल का 8-10 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। श्रीमाधोपुर निवासी उनके भाई संतोष अग्रवाल बीमारी के दौरान उनकी देखभाल करते थे। संतोष अग्रवाल ने ही पुलिस में हत्या की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों व परिजन के अनुसार सीता देवी लोगों को उधार रुपए देने का काम करती थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

ग्रामीणों का आक्रोश, खुलासे की मांग

घटना की सूचना पर गुड़ा गांव सहित आस-पास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी व अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। ग्रामीणों ने पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा नहीं होने का आरोप लगाते हुए शव ले जाने से पहले मामले के खुलासे की मांग की।

इस पर जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। इस पर ग्रामीण शांत हुए।