याशिका ने बताया कि उसका पहला धारावाहिक जय बजरंग बली था। यह दूरदर्शन पर काफी लोकप्रिय रहा। इसके बाद बातें कुछ अनकही सी और बंधन कच्चे धागों का शो में काम किया। दोनों शो हिट रहे।
इसी साल रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म मिशन मांझी में राजस्थान के झुंझुनूं जिले की याशिका बसेरा नजर आएंगी। फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मीमो चक्रवर्ती हैं। याशिका सैकेंड लीड रोल के रूप में है। याशिका ने बताया कि उसका पहला धारावाहिक जय बजरंग बली था। यह दूरदर्शन पर काफी लोकप्रिय रहा। इसके बाद बातें कुछ अनकही सी और बंधन कच्चे धागों का शो में काम किया। दोनों शो हिट रहे। कई एलबम के गानों में काम किया। इसके अलावा तेलूगू फिल्म में काम कर चुकी। इस फिल्म के एक गाना दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हुआ था। याशिका ने अश्क कैसे छुपाओगी नाम के एलबम में पंजाब के अभिनेता जितेन्द्र सिंह बिल्ला के साथ अभिनय किया। यह एलबम भी हिट रहा था।
उसने बताया कि प्राथमिक शिक्षा एक गांव से पूरी की। पिता दरिया सिंह बसेरा शिक्षक थे। नौवीं से बारहवीं व बीए भी झुंझुनूं से किया। इसके बाद चूरू जिले से बीएसटीसी का कोर्स किया। शुरुआत जयपुर में लगभग दो साल थियेटर जॉइन किया। इसके बाद राजस्थानी फिल्म म्हारो कांई कसूर में काम किया। इसके बाद आगे बढ़ती गई। अब मां संजना, बहन पिंकी व भाई रवि पूरा सपोर्ट करते हैं।