झुंझुनू

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव

नवलगढ़. कस्बे में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित राजपूत समाज नवलगढ़ के सभा भवन का उद्घाटन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघराज सिंह रायल थे। अध्यक्षता नवलसिंह झराणा ने की। समताराम महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सैनिक कल्याण बोर्डके पूर्वअध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, राजपूत समाज सेवा समिति नवलगढ़ के अध्यक्ष कैप्टन दीपसिंह शेखावत, आशुसिंह सुरपुरा, प्रेरणा शेखावत, राधेश्याम सिंह तंवर थे।
2 min read
jhunjhunu news
शिक्षा से ही समाज का विकास संभव

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव
राजपूत समाज के सभा भवन का उद्घाटन
नवलगढ़. कस्बे में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित राजपूत समाज नवलगढ़ के सभा भवन का उद्घाटन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघराज सिंह रायल थे। अध्यक्षता नवलसिंह झराणा ने की। समताराम महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सैनिक कल्याण बोर्डके पूर्वअध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, राजपूत समाज सेवा समिति नवलगढ़ के अध्यक्ष कैप्टन दीपसिंह शेखावत, आशुसिंह सुरपुरा, प्रेरणा शेखावत, राधेश्याम सिंह तंवर थे। इस मौके पर समताराम महाराज ने कहा कि वर्तमान में हमारी परम्पराएं धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। हमें अपनी परम्पराओं को संजोने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि बेटा हो या फिर बेटी सभी को अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करवाने के साथ ही अच्छे संस्कार भी दें। तभी समाज व देश आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने समाज की एकजुटता पर भी बल दिया। प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि समाज व देश सभी के सहयोग से आगे बढ़ सकता है। इसलिए समाज के विकास के लिए सभी समाजबंधुओं को अपनी तरफ से कुछ ना कुछ योगदान देना चाहिए।
उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा को जरुरी बताया। राधेश्याम सिंह तंवर ने कहा कि राजपूत समाज 36 कौम को साथ लेकर चलने वाला समाज है। आशुसिंह सुरपुरा ने कहा कि समाज में संगठन भले ही कई हो लेकिन जहां समाज के हित की बात आए तो सभी एकजुट रहें। कैप्टन दीपसिंह शेखावत ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कुछ वर्ष पूर्वसमाज के सभा भवन का जो सपना देखा था वह अब पूरा हो गया है। इससे पूर्वअतिथियों ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित समाज के सभा भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बहादुर सिंह बलरिया, महीपाल सिंह, सवाईसिंह सोटवारा, सुमेर सिंह सुरजनपुरा, भंवर सिंह बुगाला, विक्रम सिंह मझाऊ, नरपत सिंह झाझड़ आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करणीसिंह गिरावड़ी ने किया।
कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह चिराना, धन्नेसिंह तोगड़ा, रामकुमार सिंह राठौड़, सेवानिवृत्त थानेदार बजरंग सिंह, भंवर सिंह परसरामपुरा, प्रकाश सिंह गोठड़ा, मदन सिंह गोठड़ा, नरेन्द्र सिंह खिरोड़, मदन सिंह झाझड़ आदि मौजूद थे।

Updated on:
25 Feb 2019 11:50 am
Published on:
25 Feb 2019 11:50 am