झुंझुनू

चोरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा, किए छत्र व मुकुट चोरी

सुबह पुजारी ने मंदिर संभाला तो वारदात की खबर लगी। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।
less than 1 minute read
Rajasthan election 2018 voting in jhunjhunu live updates
jhunjhunu news

चिड़ावा.शहर की स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर से मंगलवार रात चोरों ने चांदी का छत्र, मुकुट व नकदी चोरी कर ली। सुबह पुजारी ने मंदिर संभाला तो वारदात की खबर लगी। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार मंदिर पुजारी कैलाश शर्मा देर शाम को मंदिर का पट बंद कर घर चला गया। सुबह करीब पांच बजे वह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचा। जहां मुख्य द्वार को खोला तो मंदिर का दान पात्र खुला हुआ था। अंदर दुर्गा मैया की मूर्ति से चांदी का छत्र व मुकुट गायब था। चोरों ने मंदिर के दो दान पात्र व एक दानपेटी को भी तोड़ा। जिससे नकदी गायब मिली। मंदिर में चोरी होने पर पुजारी ने आस-पड़ौस के दुकानदारों और मंदिर की देखरेख करने वाले मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी व अन्य पदाधिकारियों को सूचित किया। मंदिर कमेटी के सोनी व अन्य पदाधिकारी मंदिर पहुंचे तथा पुलिस को बुलाया। हैड कांस्टेबल प्रहलाद यादव मय जाब्ता के पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरों के छज्जे से फिंगर प्रिंट उठाए। वहीं मंदिर परिसर के दो कमरों व साीढिय़ों के दरवाजे के ताले भी टूटे मिले। इस संबंध में मंदिर कमेटी के सुरेंद्र सोनी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी है।

Published on:
03 Apr 2019 12:29 pm