झुंझुनू

विश्व कल्याण की कामना के लिए दी आहूतियां

विश्व कल्याण की कामना के लिए दी आहूतियांचिड़ावा.पुरानी बस्ती स्थित गायत्री शक्तिपीठ के 12 वें वार्षिकोत्सव पर गायत्री परिवार की ओर से करवाए जा रहे तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन यज्ञ संस्कार हुआ। पं.देवेंद्र कुमार पिलानी व हरिराम इस्लामपुर ने हवन करवाया। नौ कुंडीय यज्ञ में गायत्री मंत्रों के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गई। मंत्रों की मधुर ध्वनि से माहौल भक्तिमय बन गया। हवन में 40 जोड़ो ने सपत्नीक आहुतियां दी। अंत में गायत्री माता की महा आरती की गई। मंदिर में विराजी गायत्री माता की प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में गायत्री परिवार एवं गायत्री चेतना केंद्र पिलानी के सदस्यों ने सहयोग दिया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
2 min read
jhunjhunu news
विश्व कल्याण की कामना के लिए दी आहूतियां

विश्व कल्याण की कामना के लिए दी आहूतियां
चिड़ावा.पुरानी बस्ती स्थित गायत्री शक्तिपीठ के 12 वें वार्षिकोत्सव पर गायत्री परिवार की ओर से करवाए जा रहे तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन यज्ञ संस्कार हुआ। पं.देवेंद्र कुमार पिलानी व हरिराम इस्लामपुर ने हवन करवाया। नौ कुंडीय यज्ञ में गायत्री मंत्रों के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गई। मंत्रों की मधुर ध्वनि से माहौल भक्तिमय बन गया। हवन में 40 जोड़ो ने सपत्नीक आहुतियां दी। अंत में गायत्री माता की महा आरती की गई। मंदिर में विराजी गायत्री माता की प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में गायत्री परिवार एवं गायत्री चेतना केंद्र पिलानी के सदस्यों ने सहयोग दिया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
रामनवमी पर्व की तैयारी बैठक आज
मुकुंदगढ़. कस्बे में रामनवमी पर्व पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक होगी। शोभायात्रा समारोह समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि मुख्य बाजार स्थित प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में शाम छह बजे होने वाली बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा व अन्य तैयारियों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
अखण्ड रामायण पाठ के साथ हनुमान महोत्सव का आगाज
खेतड़ी. जेल परिसर स्थित हनुमान मन्दिर में शनिवार को पंडित गोपाल शर्मा के सानिध्य में दो दिवसीय हनुमान महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। इसके तहत प्रात: मुख्य यजमान मोहित शर्मा व भारतभूषण के सानिध्य में पूजन कर 24 घंटे के अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ हुआ। रविवार को पाठ के समापन पर हवन व भण्डारे का आयोजन होगा। पाठ में अशोक शर्मा, रघुनंदन शाह, शीशराम कुमावत, सुभाष बबेरवाल, अजीत सिंह तंवर, नंदकिशोर बबेरवाल, हिमांशु शर्मा, हुक्मीचन्द, सुरेन्द्र सिंह, महेश शर्मा, संदीप, बबलु, प्रियांशु सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


थाईलैण्ड में भी किया राम मन्दिर निर्माण के लिए अनुष्ठान
पिलानी. पिछले दिनों धर्म संसद में देश के संतों द्वारा राम मन्दिर निर्माण के लिए देश भर में नव संवत्सर के शुभारंभ पर यज्ञ करने के निर्णय के तहत शनिवार को थाईलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद शाखा झुंझुनूं के जिला मंत्री सीएम भार्गव के नेतृत्व में बैंकॉक में नव संवत्सर पर्व पर देश में राम मन्दिर निर्माण के लिए यज्ञ किया गया। बैंकॉक स्थित हिंदू समाज देव मन्दिर में सीएम भार्गव तथा मन्दिर पुजारी आचार्य ललित मोहन व्यास के नेतृत्व में राम मन्दिर निर्माण के लिए यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र नरूला,चन्द्रबाला बजाज, राकेश शर्मा, भरत शर्मा सहित करीब चार सौ लोगों ने भाग लिया।

Updated on:
07 Apr 2019 12:25 pm
Published on:
07 Apr 2019 12:25 pm