झुंझुनूं. नौ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को राशन डीलरों ने रैली निकाली और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलेभर के राशन डीलर पहले शहीद स्मारक पार्क में जमा हुए और यहां से रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। राशन डीलर संघ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला संयोजक इमरान मलवान, आंदोलन संयोजक सुरजीत, प्रचार जिला संरक्षक मोहन कमालसर, जिला सह संयोजक गजानंद कटारिया के नेतृत्व में जिले की समस्त तहसीलों के तहसील अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी व समस्त तहसील के 729 राशन डीलरों ने धरने म
झुंझुनूं. नौ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को राशन डीलरों ने रैली निकाली और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलेभर के राशन डीलर पहले शहीद स्मारक पार्क में जमा हुए और यहां से रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। राशन डीलर संघ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला संयोजक इमरान मलवान, आंदोलन संयोजक सुरजीत, प्रचार जिला संरक्षक मोहन कमालसर, जिला सह संयोजक गजानंद कटारिया के नेतृत्व में जिले की समस्त तहसीलों के तहसील अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी व समस्त तहसील के 729 राशन डीलरों ने धरने में हिस्सा लिया। डीलरों ने फूड पैकेट व सितंबर माह का गेहूं उठाने और राशन वितरण मांगे माने जाने का लिखित आश्वासन नहीं तक बहिष्कार करने का निर्णय किया।संचालन पूर्व जिला संयोजक इकबाल मलवान ने किया। पूर्व जिला रसद अधिकारी सुभाष ख्यालिया ने भी डीलरों का समर्थन किया। गौरतलब रहे कि राशन डीलरों ने एक अगस्त से राशन वितरण बंद कर रखा है।