झुंझुनू

11 अतिक्रमणों को तोड़ने में लगे साढ़े तीन घंटे, छह को मिली कोर्ट से राहत

पिलानी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को पिलानी तहसील प्रशासन ने बनगोठड़ी खुर्द गांव में 17 में से 11 अतिक्रमणों को हटा दिया। जबकि छह अतिक्रमणों को हाईकोर्ट से राहत मिलने के कारण उन पर कार्रवाई नहीं हो पाई।
less than 1 minute read
,,
11 अतिक्रमणों को तोड़ने में लगे साढ़े तीन घंटे, छह को मिली कोर्ट से राहत,11 अतिक्रमणों को तोड़ने में लगे साढ़े तीन घंटे, छह को मिली कोर्ट से राहत,11 अतिक्रमणों को तोड़ने में लगे साढ़े तीन घंटे, छह को मिली कोर्ट से राहत

पिलानी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को पिलानी तहसील प्रशासन ने बनगोठड़ी खुर्द गांव में 17 में से 11 अतिक्रमणों को हटा दिया। जबकि छह अतिक्रमणों को हाईकोर्ट से राहत मिलने के कारण उन पर कार्रवाई नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह सूरजगढ़ एसडीएम दयानंद रूयल के नेतृत्व में तहसीलदार कमलदीप पूनियां, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सीआई रणजीत सिंह सेवदा समेत पुलिस जाब्ता और इलाके के सभी पटवारी और गिरदावर तीन जेसीबी के साथ गांव पहुंचे। जहां पर पहुंचते ही हाईकोर्ट से राहत प्राप्त छह अतिक्रमियों ने आदेशों का हवाला देते उनके मकान ना तोड़ने का निवेदन किया। जिस पर प्रशासन ने छह मकानों को छोड़ते हुए शेष 11 अतिक्रमणों को करीब साढ़े तीन घंटे में हटा दिया। पूरी कार्रवाई के दरमियान किसी भी प्रकार के विरोध का सामना प्रशासन को नहीं करना पड़ा। प्रशासन के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमियों ने अपने मकानों को खाली करके सामान को बाहर रखने के अलावा दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर दिया था। आपको बता दें कि प्रशासन को 17 अतिक्रमणों पर कार्रवाई करनी थी। लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों के कारण प्रशासन ने फिलहाल सुरेंद्र सिंह, रामसिंह, राजेश कुमार, ओमवीर सिंह, कमलेश देवी और जयलाल के अतिक्रमण को तोड़ने से छोड़ दिया है।

Published on:
19 Aug 2023 12:45 pm
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम