झुंझुनू

Jhunjhunu news : दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर्व पर एयर फोर्स परेड की कमान​ मिली झुंझुनूं को

पठाना गांव निवासी वायु सेना में स्कवाड्रन लीडर महेन्द्र सिंह गराटी इस बार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह में वायु सेना के परेड कमांडर की जिम्मेदारी निभाएंगे। गणतंत्र दिवस पर्व पर एयर फोर्स परेड की कमान का मौका मिलने पर उन्होंने कहा कि ‘यह मेरे लिए अत्यधिक गर्व का क्षण है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 1:33 PM IST
jhunjhunu

जिले के पठाना गांव निवासी वायु सेना में स्कवाड्रन लीडर महेन्द्र सिंह गराटी इस बार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह में वायु सेना के परेड कमांडर की जिम्मेदारी निभाएंगे। महेंद्र सिंह की शिक्षा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुई। वर्ष 2011 में वे एनडीए के लिए चयनित हुए। इसके बाद 2014 में नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे खड़कवासला से ऑफिसर का प्रशिक्षण लिया। गणतंत्र दिवस पर्व पर एयर फोर्स परेड की कमान का मौका मिलने पर उन्होंने कहा कि ‘यह मेरे लिए अत्यधिक गर्व का क्षण है। मुझे खुशी है कि मेरे परिजन व जिलेवासियों का समर्थन और गर्व मेरे साथ है।’ महेन्द्र सिंह ने बताया कि परेड के लिए तैयारी चल रही है। सेना में सामान्य रूप से दिन की शुरुआत जल्दी होती है। लेकिन इस विशेष अवसर के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। सुबह, दोपहर और शाम को उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंडिया गेट पर तैयारी की जा रही है। परेड में चार अधिकारी व 144 वायु सैनिक शामिल होंगे।

दादा व पिता भी रह चुके सेना में

महेंद्र सिंह के बड़े भाई डॉ. राजेश गुर्जर ने बताया कि उनके दादा हरिद्वार लाल गुर्जर ने भारत-पाक युद्ध 1965 में शहादत दी। वहीं पिता बाबू लाल गराटी 23 राजपूत में हवलदार पद से सेवानिवृत हैं।

Updated on:
18 Jan 2025, 1:33 PM IST
Published on: