
फोटो पत्रिका नेटवर्क
सिंघाना (झुंझुनूं)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को हुए सड़क हादसे में झुंझुनूं जिले के सुलताना अहीरान निवासी सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव (57) का निधन हो गया। जवान की पार्थिव-देह रविवार को पैतृक गांव सुलताना अहीरान पहुंची, तो उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उम्मेद सिंह का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अंकुर कुमार ने बताया कि उम्मेदसिंह छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की कोबरा 201 बटालियन में कार्यरत थे। उम्मेद के छोटे भाई रणजीतसिंह ने बताया कि उम्मेद 26 दिसंबर 2025 को 10 दिन की छुट्टी पर रहकर ड्यूटी पर गए थे। अब 20 फरवरी को उनके दोस्त अरविंद की बेटी की शादी है, उसमें शामिल होने के लिए वह दोबारा छुट्टी लेकर गांव आ रहे थे। छत्तीसगढ़ में धमतरी के पास उनकी कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसमें उम्मेदसिंह सहित तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
उम्मेदसिंह की पत्नी संतोष गृहणी है, उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उम्मेद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई रणजीतसिंह यादव बीएसएफ में सीआई पद पर कार्यरत है। उम्मेद के पिता स्यालुसिंह भी सीआरपीएफ में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद वर्ष 1991 में अनुकंपा नियुक्ति पर उम्मेदसिंह को सीआरपीएफ में सेवा का मौका मिला।
Published on:
15 Feb 2026 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
