झुंझुनू

UK के पीएम ऋषि सुनक से मिली झुंझुनूं की बेटियां, नहीं रहा खुशी का ठिकाना

मुंबई के ऑस्कर फाउंडेशन की बदौलत जिले के ग्रामीण क्षेत्र की दो बेटियों ने यूके का ट्यूर किया है। दोनों पीएम ऋषि सुनक व उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति से भी मिली। इसके साथ ही मेनेच्स्टर के मैदान में भी अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। करीब आधा दर्जन से अधिक स्कूलों और कॉलेजों का दौरा कर वहां की पढाई को जाना।

2 min read
Oct 20, 2023

झुंझुनूं. मुंबई के ऑस्कर फाउंडेशन की बदौलत जिले के ग्रामीण क्षेत्र की दो बेटियों ने यूके का ट्यूर किया है। दोनों पीएम ऋषि सुनक व उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति से भी मिली। इसके साथ ही मेनेच्स्टर के मैदान में भी अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। करीब आधा दर्जन से अधिक स्कूलों और कॉलेजों का दौरा कर वहां की पढाई को जाना। फाउंडेशन के फाउंडर अशोक राठौड़ ने बताया कि वे बच्चों को फुटबॉल खेल से जोड़कर उनकी लाइफ बदलने की मुहिम चला रहे हैं। जिसके तहत झुंझुनूं जिले के मेहाड़ा जाटूवास की अमन कुमारी तथा मोड़ी गांव की ज्योति सैनी का चयन एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स ट्यूर के लिए किया। फाउंडेशन के स्थानीय कोच सोनू किराड़ ने बताया कि इसी साल जनवरी से फाउंडेशन ने खेतड़ी क्षेत्र के चार गांव गुजरवास, मोड़ी, मेहाड़ा जाटूवास तथा नांगलिया में अपना कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत 400 छात्र—छात्राओं को कोच ने फुटबॉल खेलने का प्रशिक्षण दिया। यूके के लाइफ चेंजिंग ट्यूर के लिए 400 में से ट्रायल के जरिए 14 बच्चों का चयन किया गया था। जिनमें से दो को यूके के लिए भेजा गया। यूके का दो हफ्ते का ट्यूर करके दोनों ही बच्चियां वापस लौट आई है। आगामी दिनों में गौरीर, दूदवा, मुरादपुर, कॉपर और डूमोली जैसे गांवों में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : आचार संहिता के कारण ये 2 बड़ी भर्ती परीक्षाएं स्थगित, 4 हजार से ज्यादा पदों पर अटकी भर्तियां


अमन के पिता राजमिस्त्री तो ज्योति के पिता है इलेक्ट्रिशियन
अमन कक्षा 11वीं तथा ज्योति कक्षा 10 में पढती है। अमन के पिता बलवान प्रजापति राज मिस्त्री का काम करते हैं। जबकि मां रतनी देवी गृहिणी है। वहीं ज्योति कक्षा 10 में पढती है। पिता संजय सैनी इलेक्ट्रीशियन है। मां मुनेष देवी गृहिणी है। ज्योति सैनी ने बताया कि भारत से गए उनके साथ अन्य बच्चों ने यूके की टीमों के साथ काफी मैच खेले। राठौड़ ने बताया कि मुंबई, बेंगलुरु और राजस्थान के 16 बच्चों ने किंग चार्ल्स थर्ड के सबसे छोटे भाई ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस एडवर्ड की पत्नी, डचेस ऑफ एडिनबर्ग सोफी हेलेन राइस-जोन्स से भी मुलाकात की।

Published on:
20 Oct 2023 11:49 am
Also Read
View All
राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस गैंग का हार्डकोर अपराधी, सिद्धू मूसेवाला के सीने में मारी थी गोली

घायलों को सड़क पर देख दौड़े पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, पहुंचाया अस्पताल, हुई थी कार-बोलेरो की भिड़ंत, करीब एक दर्जन लोग घायल

Jhunjhunu News : पिता की मौत ‘छिपाई’, खाते से निकाली ‘गाढ़ी कमाई’, जानें कैसे हुआ कलयुगी बेटे के ‘लालच’ का भंडाफोड़?

Rajasthan: देश के लिए कारगिल युद्ध में लिया था हिस्सा…13 साल से जंजीर में बांधकर रख रहे घरवाले, रुला देगी ये स्टोरी

ऑपरेशन सिंदूर के इकलौते वायुयोद्धा शहीद: सुरेंद्र मोगा की कहानी हर भारतीय को करेगी भावुक