झुंझुनू

अपनेे पोते से मिलने घर से निकली दादी मिली इस हालत में, देखते ही परिवार में मचा कोहराम

जाखल गांव से एक माह पहले लापता महिला का शव हनुमानगढ़ क्षेत्र में पड़ा मिला है। महिला की वहां ले जाकर हत्या कर दी गई।

2 min read
राजस्थान में यहां अंधड़ का कहर, निर्माणाधीन मकान ढहा तो 250 से ज्यादा बिजली के पोल उखड़े, दहशत में आए लोग

गुढग़ौडज़ी (झुंझुनूं).

जाखल गांव से एक माह पहले लापता महिला का शव हनुमानगढ़ क्षेत्र में पड़ा मिला है। महिला की वहां ले जाकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को नहर में फैंक दिया गया। मामले सामने आने पर पुलिस सीकर जिले के एक अपराधी की तलाश कर रही है। आशंका है कि इस वारदात को तीन जनों ने अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर शनिवार को ग्रामीणों ने पुलिस थाने के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद भी गंभीरता नहीं बरती।


पोते से मिलने निकली थी घर से
वारदात की शिकार महिला जाखल गांव निवासी सुवादेवी (45) थी। सुवादेवी के झुंझुनूं के निजी अस्पताल में पोते का जन्म हुआ था। वह पोते से मिलने के लिए नौमई को घर से झुंझुनूं के लिए रवाना हुई थी। घर से रवाना होने के बाद वह टीटनवाड़ के स्टैण्ड पर आकर झुंझुनूं जाने के लिए बस में बैठी थी। सुवादेवी इसके बाद अस्पताल और घर नहीं पहुंची। उसका मोबाइल भी बंद मिला। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की। दूसरे दिन 10 मई को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।


पहचान नहीं होने पर दाह संस्कार
पुलिस के अनुसार सुवादेवी का शव हनुमानगढ़ क्षेत्र में नहर में तैरता मिला। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को लावारिश मानते हुए दाह संस्कार कर दिया। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर परिजन वहां गए और फोटो के आधार पर उसकी पहचान की।


गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
सुवादेवी की हत्या की जानकारी मिलते ही शनिवार को ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों व समाज के लोगों ने मीणा छात्रावास में बैठक की। बाद में रैली के रूप में थाने के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। बाद में ग्रामीण सुरेश मीणा, सतेन्द्र मीणा, मांगीलाल, रामकुमार मीणा, रिछपाल गुर्जर, जेपी मीणा के प्रतिनिधि मंडल ने थाने में एएसपी नरेश मीणा व थानाधिकारी अशोक चौधरी से वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि हनुमानगढ़ पुलिस ने लावारिश महिला का शव मिलने की सूचना गुढग़ौडज़ी थाने में भी भिजवाई थी। लेकिन थाना पुलिस ने उसके गंभीरता से नही लिया। ऐसे में वहां की पुलिस ने शव को लावारिश मानते हुए उसका दाह संस्कार कर दिया।

अज्ञात महिला की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की मर्ग मृग रिपेार्ट हनुमानगढ़ के तलवाड़ा थाने में दर्ज हुई है। थाना से मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। -अशोक चौधरी, थानाधिकारी गुढ़ागौडज़ी

Published on:
10 Jun 2018 05:23 pm
Also Read
View All