झुंझुनू

चिंचड़ौली में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़ रहे श्रद्धालु

दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन मंगलवार को मूर्तियों का पुष्पाधिवास करवाया गया।
less than 1 minute read
jhunjhunu
KHETRI NEWS


खेतड़ी. चीचडोली में प्रभुदान सिंह शेखावत की स्मृति में नवनिर्मित रामदरबार मन्दिर व सदा शिव मन्दिर में आचार्य युवराज के सानिध्य में चल रहे सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन मंगलवार को मूर्तियों का पुष्पाधिवास करवाया गया। इस अवसर हवन हुआ। हवन की पूर्ण आहुति में मुख्य यजमान आनंद सिंह शेखावत, कृष्ण विजय सिंह एडवोकेट, सुरेन्द्र कुमार मावण्डिया, डा.रामकृष्ण, रतन वर्मा, माल सिंह, कैप्टन राजेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, ओमप्रकाश मीणा सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


श्याम मन्दिर के वार्षिक उत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम 13 से
पिलानी. कस्बे स्थित श्याम मन्दिर के वार्षिक उत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मन्दिर प्रबंधन कमेटी पदाधिकारियों ने मंगलवार की शाम को मन्दिर में एक बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। समिति के अरूण भोमिया ने बताया कि 13 अप्रेल की शाम को मन्दिर में दीप यज्ञ होगा अगले दिन 14 अप्रेल को अखण्ड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा। 15 अप्रेल को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए विभिन्न रास्तों से गुजरेगी। शाम को छप्पन भोग कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि रात में जागरण होगा।


जागरण 18 को

नवलगढ़. गांव कोलसिया के गुवाड़ मे स्थित बड़तला बालाजी मन्दिर में बालाजी मित्र मंडल की ओर से 18 अप्रेल को जागरण होगा। जागरण में श्रीपाल सिंह चारण डीडवाना एण्ड पार्टी की ओर से भजनों की रसगंगा बहाई जाएगी। वहीं 19 अप्रेल को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Published on:
10 Apr 2019 12:28 pm