रविवार रात को बड़ी संख्या में कावड़िए लोहार्गल पहुंचे। रात करीब 11 बजे गोमुख के पास कुछ महिलाएं कावड़ पात्र में पवित्र जल भर रही थी। कुछ युवक महिलाओं की तरफ आ गए। इस पर वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उनको टोका। उन्हें दूसरी तरफ जाने के लिए कहा। भीड़ बढ़ती देख, कुंड में काफी देर से नहा रहे युवकों को भी पुलिस ने बाहर आ जाने के लिए कहा। माइक पर भी बार-बार अनाउंसमेंट करके युवकों को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस के एक जवान को धक्का मारकर कुंड में गिरा दिया। इस पर पुलिस ने जैसे ही लाठियां चलाई, वहां भगदड़ सी मच गई। इसके बाद 11.20 बजे कुछ युवकों ने एक पुलिसकर्मी को जमकर पीटा।
तीर्थराज लोहार्गल धाम के सूर्य कुंड पर रात पुलिस और कावड़ियों के बीच विवाद हो गया। इसका वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में पुलिसकर्मी कुंड में नहा रहे युवकों पर लाठी भांज रहे हैं तो दूसरे में कुंड में नहा रहे युवकों का एक ग्रुप एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए नजर आ रहा है। युवकों ने एक पुलिसकर्मी को धक्का मारकर कुंड में भी गिरा दिया। दरअसल रविवार रात को बड़ी संख्या में कावड़िए लोहार्गल पहुंचे। रात करीब 11 बजे गोमुख के पास कुछ महिलाएं कावड़ पात्र में पवित्र जल भर रही थी। इस दौरान कुछ युवक महिलाओं की तरफ आ गए। इस पर वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उनको टोका। उन्हें दूसरी तरफ जाने के लिए कहा। भीड़ बढ़ती देख, कुंड में काफी देर से नहा रहे युवकों को भी पुलिस ने बाहर आ जाने के लिए कहा। माइक पर भी बार-बार अनाउंसमेंट करके युवकों को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस के एक जवान को धक्का मारकर कुंड में गिरा दिया। इस पर पुलिस ने जैसे ही लाठियां चलाई, वहां भगदड़ सी मच गई। इसके बाद 11.20 बजे कुछ युवकों ने एक पुलिसकर्मी को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि युवकों ने एक दुकान में तोड़फोड़ भी की। बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। गोठड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।
: लोहार्गल की घटना के क्या कारण रहे?
: रात को लोहार्गल के सूर्य कुंड के अंदर भीड़ बढ़ गई थी। कुछ असामाजिक तत्व थे, वे महिलाओं के स्नान करने के स्थान की तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे, हमारे जवानों ने समझाइस का प्रयास किया। उनको जाने से रोेका, लेकिन वे नहीं रुके। तब पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। फिर उन्होंने आरएएसी के जवान के साथ झड़प की।
: आरएएसी के जवान के साथ अभद्रता करने वालों पर क्या किया है?
: हमने उनको चिह्नित कर लिया है, उन पर मुकदमा भी किया है। हमारे पास वीडियो भी है।
: अभी लोहार्गल के क्या हाल हैं?
: बिल्कुल नॉमर्ल हैं, कल ही नोर्मल हो गया था, केवल दस पंद्रह मिनट की घटना थी।
: सावन के अभी सोमवार और शेष हैं, पुलिस की आगे क्या व्यवस्था रहेगी?
: अभी जाप्ता तैनात है, और जाप्ता लगाएंगे। वहां की मंदिर कमेटी के साथ बैठक कर बैरिकेडिंग करने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
लोहार्गल धाम के सूर्य कुंड पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गई घटना निंदनीय हैं। शिवभक्त कावड़िए सूर्य कुंड पर हुड़दंग नहीं कर सकते। यह लोग तो कावडिय़ों को बदनाम करने व कावड़ यात्रा को बंद करवाने के षडय़ंत्र के तहत कावडिय़ों के बीच घुस गए। घटना के समय महिला कावड़ यात्री गोमुख के पास कावड़ पात्र में जल भर रही थी। उसी समय सारा घटनाक्रम शुरू हुआ। प्रशासन से मांग करता हूं कि कावडिय़ों के साथ आने वाले डीजे लगे वाहनों को गोल्याणा चौराहे पर ही रोका जाएं और दूसरे वाहनों की भी गोल्याणा चौराहे से लोहार्गल कुंड के बीच 3-4 स्थानों पर जांच की जाएं, इन वाहनों को भी कुंड से दूर रोका जाएं। पूरे श्रावण मास में शनिवार से सोमवार तक अतिरिक्त पुलिस बल लगाए जाएं।- अवधेशाचार्य महाराज, पीठाधीश्वर सूर्य मंदिर लोहार्गल