झुंझुनू

आ​खिर चौथे दिन हुआ शव का अंतिम संस्कार

महिपाल मेघवाल हत्या के मामले की जांच कर रहे जा अधिकारी उप अधीक्षक चिड़ावा सुरेश शर्मा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी की खरखड़ा निवासी विकास कुमार को हरियाणा से दबिश देकर गिरफ्तार किया। इस मामले के एक ओर नामजद आरोपी को निरुद्ध किया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ जारी है कि हत्या के क्या कारण है।
2 min read
May 29, 2023
आ​खिर चौथे दिन हुआ शव का अंतिम संस्कार
आ​खिर चौथे दिन हुआ शव का अंतिम संस्कार

Mahipal Meghwal's murder in Kharkhara village


खेतड़ी . राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खरखड़ा गांव के महिपाल मेघवाल की हत्या के चौथे दिन रविवार को प्रशासन व परिजनों के बीच सहमति बन गई। हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद परिजनों ने शव लेकर रविवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह , उपखंड अधिकारी जय सिंह , मृतक के बड़े भाई जगदीश प्रसाद, पुत्र राहुल व रोहित के साथ पुलिस थाना क्षेत्र में हुई समझौते के पश्चात अंतिम संस्कार करने का निर्णय हुआ। इस मौके पर उप अधीक्षक चिड़ावा सुरेश शर्मा, उप अधीक्षक खेतड़ी हजारीलाल खटाना, थानाधिकारी नवलगढ़ विनोद सांखला व खेतड़ी बनवारीलाल मौजूद रहे।
बसपा नेता मनोज घुमरिया ने पीडि़त परिवार को दो लाख रुपए तथा उपस्थित सर्व समाज की ओर से एकत्रित एक लाख 46 हजार रुपयों की सहयोग राशि देने की घोषणा की। धरने को भीम सेना के अनिल कुमार तिडदिया, प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार मेघवाल, बसपा प्रदेश सचिव सज्जन लाल चूड़ी, संभाग प्रभारी बलबीर काला, पूर्व जिलाध्यक्ष बंशीधर भीमसरिया, आरएलपी के जिला अध्यक्ष दिनेश सहारण, महेंद्र ङ्क्षसह चारावास, हवलदार मनीराम काजला, संजय शास्त्री, हरेश पंवार, मनीष घुमरिया, रामनिवास छावल, शिवकुमार, पार्षद हरमेन्द्र चनानिया, गोकुल चंद मेहरडा, आनंद जयदिया, ओम प्रकाश सैनी, घीसाराम सांखला, कोमल मीणा, हुक्मीचंद, बलवीर मीणा, रोहतास मीणा, गोपाल घुमरिया, मृतक के भाई जगदीश प्रसाद पुत्री सरिता सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर धरने पर नरेश शर्मा, सुरेंद्र घुमरिया, महावीर प्रसाद तोगडिय़ा, श्रवण दत नारनौलिया, सतवीर महरानियां, रामपाल गोठवाल विक्रम शेखावत, लोकेंद्र सिंह बडाऊ, जोगेंद्र मीणा, गीगराज जोड़ली, सुभाष पंवार, पप्पू राम बबाई, मुरारी लाल शर्मा, बलराम मीणा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। वहीं महिपाल मेघवाल के शव को रखने के लिए जो डीप फ्रीज काम में लिया था। उसे घुमरिया ने राजकीय अजीत अस्पताल में भेंट कर दिया।

आरोपी से पूछताछ
महिपाल मेघवाल हत्या के मामले की जांच कर रहे जा अधिकारी उप अधीक्षक चिड़ावा सुरेश शर्मा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी की खरखड़ा निवासी विकास कुमार को हरियाणा से दबिश देकर गिरफ्तार किया। इस मामले के एक ओर नामजद आरोपी को निरुद्ध किया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ जारी है कि हत्या के क्या कारण है।

इन मांगों पर बनी सहमति -
मृतक के परिजनों को एससी एसटी एक्ट के तहत आठ लाख 25 हजार रुपए की राशि दो किस्तों में दी जाएगी।
मृतक की पत्नी को पेंशन दी जाएगी।
एक पुत्र को ठेका कंपनी में नौकरी दिलवाई जाएगी।

Published on:
29 May 2023 12:26 am
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का बड़ा आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम