झुंझुनू

शहीद की अंतिम विदाई में फूटी हर किसी की रुलाई

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 9:13 AM IST
martyr soldiers

अलसीसर (झुंझुनूं)। जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सामना करते हुए शहीद हुए मलसीसर तहसील के चैनपुरा-लादूसर गांव के सपूत एएसआई राजेन्द्र प्रसाद को रविवार को राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हर किसी की आंखों में रुलाई फूट पड़ी।

शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सत्येंद्र ने दी। सीआईएसएफ के कमाण्डेट आरसी चौधरी ने शहीद के बड़े भाई प्रहलाद को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। 56 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद सात दिन पहले ही छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। वे जम्मू कश्मीर के बडग़ाम जिले के वगूरा पावर ग्रिड स्टेशन पर तैनात थे।

इधर, जवान की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि
आर्मी की सप्लाई कोर में तैनात जवान सुनील (19) मेघवाल की रविवार को जोधपुर जिले में उनके पैतृक गांव सालवा कलां में सैनिक सम्मान से अंत्येष्टि कर दी गई। सुनील गुरुवार को गोली लगने के बाद घायल हो गए और उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उन्हें बागडोगरा के मिलिट्री हॉस्पिटल लाया गया था, वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया।

Updated on:
29 Oct 2018, 9:13 AM IST
Published on: