झुंझुनू

उदयपुरवाटी में नशे की दवा के कारोबार का भंडाफोड़

मकान में नशीली दवाइयों का भंडारण कर रखा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर मकान की जांच की तो उसमें विभिन्न कंपनियों की नशीली दवाइयों, गोलियां, कैप्सुल, सिरप का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने दवाओं को जब्त कर आरोपी पवन कुमार दायमा को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
उदयपुरवाटी में नशे की दवा के कारोबार का भंडाफोड़
उदयपुरवाटी में नशे की दवा के कारोबार का भंडाफोड़

Medicines worth Rs 35 lakh seized, one accused arrested : उदयपुरवाटी में नशे के काम में आने वाली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मकान में रखी दवाएं जब्त की है जिनकी कीमत 35 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर 14 में सरकारी अस्पताल के सामने पवन कुमार दायमा पुत्र सूरजमल ने मकान में नशीली दवाइयों का भंडारण कर रखा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर मकान की जांच की तो उसमें विभिन्न कंपनियों की नशीली दवाइयों, गोलियां, कैप्सुल, सिरप का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने दवाओं को जब्त कर आरोपी पवन कुमार दायमा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने घर के सामने मेडिकल स्टोर कर रखा है।

सरकारी अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर पर बेचते थे
आरोपी ने सरकारी अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर कर रखा है। नकली दवाओं को आरोपी ने घर के एक कमरे में भंडारण कर रखा था। जरूरत के हिसाब से मेडिकल पर लाकर ग्राहकों को दे देता था।

Published on:
03 Feb 2024 09:58 pm
Also Read
View All
राजस्थान के जवान का चेन्नई में निधन: बर्थडे पर छुट्टी लेकर आने वाला था, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचा इकलौते बेटे का शव

हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी