झुंझुनू

खतरनाक महिला! प्रेमी के लिए पति को ही मरवा डाला

महिला ने प्रेम संबंधों में रोडा बनने पर पति को प्रेमी के साथ मिलकर जबरन कीटनाशी पिला दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी व उसके पे्रमी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
May 14, 2019
jhunjhunu news
खतरनाक महिला! प्रेमी के लिए पति को ही मरवा डाला


सिंघाना(झुंझुनूं). गांव सागा में युवक की हत्या का राज खोलते हुए पुलिस ने युवकी की पत्नी व पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने प्रेम संबंधों में रोडा बनने पर पति को प्रेमी के साथ मिलकर जबरन कीटनाशी पिला दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी व उसके पे्रमी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सुरेश कुमार मेघवाल उसकी पत्नी अनिता व पे्रमी मुरादपुर निवासी कमल कुमार उर्फ कमलेश मेघवाल के बीच प्रेम संबंधों से परेशान था। इसकों लेकर पत्नी को समझाने का कोई असर नहीं हुआ।

ऐसे हुआ खुलासा
दो मई की रात करीब आठ बजे सुरेश कुमार ने मुरादपुर निवासी भाई कमलेश कुमार को फोन कर उसकी पत्नी अनिता के अलावा तीन अन्य लोग के उसके साथ मारपीट करने की बात बताई थी। तीन मई को सुबह करीब पांच बजे उसके भाई सुरेश ने फिर फोन कर पत्नी व उसके प्रेमी के उसे जबरन जहर पिलाने की बात कही।समाचार लगने पर छोटा भाई पहुंचा तो सुरेश अचेतावस्था में पड़ा था।गंभीर हालत होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत जयपुर रैफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही सुरेश ने दमतोड़ दिया था। इस सम्बंध में तीन मई को मृतक के भाई सागा निवासी विजयसिंह ने भाभी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो वह गुमराह करती रही। सख्ती बरती तो पूरा राज खोल दिया।

पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास
सिंघाना. महराना गांव की एक विवाहिता ने पति के खिलाफ पेट्रोल छिड़कर कर जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि महराना निवासी भतेरी देवी ने रिपोर्ट दी है कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर का काम करके कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान उसका पति महेन्द्रसिंह शराब के नशे में आया तथा उसके पास प्लास्टिक की बोतल थी। जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था। आते ही उसने मेरे ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया तथा वह वहां से भागने लगी तो पीछे से माचिस की तिली जला कर उसके ऊपर फेंक दी। जिससे उसके पैर सहित अन्य अंग जल गए। घायलावस्था में उसे सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लांबा गोठड़ा के शराब के ठेके से चोरी
बगड़. क्षेत्र के लाम्बा गोठड़ा के शराब के ठेके से अज्ञात चोरों ने शराब की दुकान से चोरी कर ली। थानाधिकारी इंद्रप्रकाश ने बताया कि लाम्बा गोठड़ा निवासी सुरेश कुमार जाट ने रिपोर्ट दी है कि उसके शराब के ठेके से रविवार की रात को अज्ञात चोर करीब 600 बीयर की बोतल सहित अंग्रेजी व देशी शराब चुरा कर ले गए।

Published on:
14 May 2019 11:44 am