झुंझुनू

घर से डूंडलोद जाने के लिए निकला था, रास्ते में हो गई मौत

एक व्यक्ति हुआ घायल
less than 1 minute read
jhunjhunu
घर से डूंडलोद जाने के लिए निकला था, रास्ते में हो गई मौत



नवलगढ़. कस्बे में हाइवे रोड पर ज्योति होटल से पहले गुरुवार दोपहर को मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक जने की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस संबंध में मृतक के भाई जगदीश ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार नवलगढ़ के वार्ड तीन निवासी शिवपाल जाट व श्रीचन्द महला एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर डूंडलोद की तरफ जा रहे थे। इस दौरान हाइवे रोड पर ज्योति होटल के पास एक वाहन ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। हादसे में शिवपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्रीचन्द गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का कस्बे के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

ंसड़क हादसे में स्कूटी सवार घायल
मुकुंदगढ़. झुंझुनूं बाइपास रोड पर गुरूवार सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक नवलगढ़ निवासी गिरधारी लाल स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान बाइपास रोड पर पेट्रोल पंप के निकट एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गिरधारी लाल घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे १०८ एम्बुलेंस चालक ख्यालीराम व ईएमटी दीपक पूनिया ने घायल को नवलगढ़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

Published on:
05 Apr 2019 04:39 pm