झुंझुनू

कड़ाके की सर्दी के चलते पांचवीं तक के बच्चों की नौ फरवरी तक छुट्टी

छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों का समय बदलाकलक्टर ने जारी किए आदेश
less than 1 minute read
Order issued by the Collector
कड़ाके की सर्दी के चलते पांचवीं तक के बच्चों की नौ फरवरी तक छुट्टी

झुंझुनूं. अंचल में पड़ रही हाड कंपा देने वाली सर्दी के चलते सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पांचवीं तक के बच्चों का नौ जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।वहीं, कक्षा छह से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में परिवर्तन किया गया है। अब पांचवीं तक के बच्चों को 11 फरवरी को स्कूल आना होगा। कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों की स्कूल सुबह साढ़े दस बजे से लेकर शाम साढ़े तीन बजे तक ही लगेगी।

पारा ८.१ पर
अंचल में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कड़ाके की सर्दीके चलते हाड कंपकंपाने लगे हैं और जनजीवन त्रस्त होने लगा है। अल सुबह से लेकर रात और रात से लेकर अल सुबह तक चलने वाली शीतलहर के कारण लोगों को राहत मिलने का नाम नहीं है। लोग बचाव के लिए अलाव तापते, गर्म कपड़ो में लदे और घरों में दूबके नजर आ रहे हैं। जिला मुख्यलाय समेत ग्रामीण अंचल में शनिवार को कोहरा छाया।पिलानी मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान १८.१ और न्यूनतम तापमान ७.३ डिग्री पर पहुंच गया।
बिसाऊ. कस्बे में शनिवार अल सुबह ही कोहरा छाया रहा। बाहरी क्षेत्र में कोहरे का असर रहा, विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को हेडलाइट जला कर चलना पड़ा। कई जगह लोग अलाव तापते नजर आए। कोहरे के साथ ही शीतलहर का असर भी देखने को मिला। बच्चे-बड़े सभी गर्म कपड़ो मे लिपटे दिखाई दिए। पड़ोसी चूरू जिले के कलक्टर ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए शनिवार को अवकाश घोषित किया। लेकिन झुंझुनूं जिले की स्कूलों में छूट्टी नहीं होने से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।

Published on:
03 Feb 2019 01:03 pm