झुंझुनू

पंचायत चुनाव 2020: इस पंचायत में पिता-पुत्र व मां-बेटा आमने-सामने

चुनावों में कई रोचक नजारे दिखने आम हैं, लेकिन झुंझुनूं जिले की एक पंचायत ऐसी भी है, जहां के चुनाव न केवल रोचक होंगे बल्कि अभी से इस पंचायत पर सभी की नजर है। यह ग्राम पंचायत है उदयपुरवाटी क्षेत्र की गुड़ा ढहर।
2 min read
Oct 09, 2020
panchayat election 2020 in Jhunjhunu

पचलंगी (झुंझुनूं)। चुनावों में कई रोचक नजारे दिखने आम हैं, लेकिन झुंझुनूं जिले की एक पंचायत ऐसी भी है, जहां के चुनाव न केवल रोचक होंगे बल्कि अभी से इस पंचायत पर सभी की नजर है। यह ग्राम पंचायत है उदयपुरवाटी क्षेत्र की गुड़ा ढहर। प्रदेश में पंचायत चुनावों का अंतिम चरण 10 अक्टूबर को है।

अभी तक जिले में कुल 301 ग्राम पंचायतों में से 233 में चुनाव हो चुके हैं। अंतिम चरण में उदयपुरवाटी पंचायत की 44 तथा झुंझुनूं की 24 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। गुड़ा ढहर पंचायत कई मायनों में इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। एक तो यह कि इस पंचायत में पहली बार सरपंच के चुनाव होंगे। दूसरा यह कि यहां सरपंच पद के लिए प्रत्याशियों में पिता-पुत्र और मां-बेटा आमने-सामने हैं।

डमी के तौर पर भरा था, अब लडऩे का इरादा
गुड़ा ढहर पंचायत में पिता फूलचंद व उसके बेटे प्रकाशचंद आमने सामने हैं। इसी तरह इसी गांव की पतासीदेवी के सामने उसी का पुत्र रोहिताश्व कुमार सैनी खड़ा है। बताया जाता है कि पहले डमी के तौर पर फूलचंद ने अपने बेटे प्रकाशचंद का नामांकन भरवाया था और रोहिताश्व ने अपनी मां पतासीदेवी का पर्चा भरवाया था, लेकिन बाद में इन सभी का चुनाव लड़कर जीतने का इरादा बन गया। अब सभी अपने-अपने स्तर पर चुनाव जीतने की तैयारी में जुटे हैं।

एक ही गांव...वो ही पंचायत
गुड़ा ढहर पहले गुड़ा पंचायत का राजस्व गांव था। परिसीमन के बाद यह अलग से पंचायत बन गई। अब स्थिति यह है कि कुछेक ढाणियों को छोड़ दे, तो इस पंचायत में गुड़ा ढहर ही एक बड़ा गांव शामिल है। गुड़ा ढहर पंचायत में नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं। करीब 2500-3000 मतदाता वोट करेंगे। यहां की आबादी 4 हजार 354 है और 915 घर हैं। यहां की साक्षरता दर 57.01 है।

चचेरी सास व बहू भी मैदान में
उदयपुवाटी पंचायत की जहाज ग्राम पंचायत में 8 महिला प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें चचेरी सास व बहू सरपंच का चुनाव लड़ रही हैं।

Published on:
09 Oct 2020 08:00 am
Also Read
View All
Rajasthan: ’20 लाख का डब्बा… मौत का सामान’, ब्लैक SUV को क्रेन पर टांगा, एयरबैग नहीं खुलने से युवा व्यापारी की हुई थी मौत

बर्थडे पर रक्तदान करने पहुंचा खूंखार हिस्ट्रीशीटर, पुलिस को देखते ही भागे साथी; 15 गाड़ियां जब्त, झुंझुनूं में 10 गिरफ्तार

Jhunjhunu: कूलर के सामने सोने से रोका तो पति ने पत्नी की हत्या कर शव संदूक में छिपाया, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

राजस्थान: पति ने की पत्नी की हत्या,तीन दिन तक संदूक में छिपाया शव, बेटे को कहा- मम्मी नानी के घर गई है

Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई