झुंझुनू

अमृतं जलम् अभियान: श्रमदान से निखरा मलसीसर का गोखरी जोहड़

मलसीसर कस्बे में रविवार को लालचंद झुनझुनूवाला जोहड़ पर राजस्थान पत्रिका के अमृत जलम् अभियान का आगाज हुआ।
2 min read
patrika amritam jalam campaign in jhunjhunu
अमृतं जलम् अभियान श्रमदान से निखरा मलसीसर का गोखरी जोहड़

मलसीसर.

मलसीसर कस्बे में रविवार को लालचंद झुनझुनूवाला जोहड़ पर राजस्थान पत्रिका के अमृत जलम् अभियान का आगाज हुआ। इस दौरान कस्बे के जनप्रतिनि, ग्रामीण एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर जोहड़ में साफ सफाई की। ग्रामीणों ने पत्रिका अभियान की सराहना करते हुए अभियान को सफल करने में जुट गए।
सफाई अभियान के प्रथम दिन लोगों ने श्रमदान कर सुबह तालाब में जमा मिट्टी कंकड़-पत्थर हटाऐ। अलसीसर पंचायत समिति प्रधान गिरधारी लाल खींचड ने कहा कि राजस्थान पत्रिका सदैव ही जन हितेषी अखबार रहा है। समय-समय पर इस प्रकार की पहल करते हुए समाज में लोगों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। कस्बे के पूर्व सरपंच संतोष कुमार हाकिम ने कहा कि आम जनता का इस प्रकार के नेक कार्य में सहभागी बनना जरूरी है। सफाई अभियान के दौरान मां किस्तुरी कोचिंग क्लासेज के विद्यार्थियों का भी सराहनीय सहयोग रहा। अमृतम जलम अभियान के प्रथम दिन गोखरी स्थित झुन्झुनूवाला जोहड़ में प्रधान गिरधारी लाल खींचड, संतोष कुमार हाकिम,डॉ मधुसूदन शर्मा, सुशील शर्मा, रामेश्वर कस्वां, दया सिंह कृष्णियां, देवीशंकर टेलर, डॉ अनिल मीणा, राजेश राहड़, विकास राहड़, शशीकान्त जांगिड़, ओमप्रकाश सैन, मोनिका राहड़, कल्पना कुमारी, सहित अनेक लोग व विद्यार्थियो ने श्रमदान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छ भारत मिशन एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संकल्प भी लिया।

राष्ट्रीय सम्मेलन आज
झुंझुनूं. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार को होगा। वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष मुरारी सैनी ने बताया कि जिले से बड़ी संख्या में लोग सुबह सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रीय सम्मेलन आज
झुंझुनूं. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार को होगा। वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष मुरारी सैनी ने बताया कि जिले से बड़ी संख्या में लोग सुबह सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

Published on:
11 Jun 2018 01:05 pm